UPI से ट्रांजैक्शन करने वालों के मन में NPCI द्वारा लागू किए गए UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क को लेकर कई सवाल हैं. इस फ्रेमवर्क में 2000 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन और छोटे व्यापारियों के साथ ट्रांजैक्शन P2PM को पूरी तरफ से फ्री रखा गया है. इसके लिए कोई चोर्ज नहीं देने होंगे. वहीं 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी चार्ज देना होगा, जबकि अधिकतम 300 रुपये चार्ज देने का प्रावधान किया गया है. यह समझना जरूरी है कि नए नियमों के तहत आम लोगों अथवा ग्राहकों को UPI पेमेंट पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा. यह शुल्क कुछ निश्चित कारोबारियों पर ही लगेगा, छोटे कारोबारी भी इसके दायरे से बाहर हैं. NPCI ने MDR लागू करने को लेकर ग्राहकों और व्यापारियों के मन में कई सवाल हैं उन सभी सवालों का जवाब दिया है.
लेनदेन पर MDR का पूरा कैलकुलेशन
कस्टमर्स से UPI पेमेंट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा, और पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर भी फ्री रहेंगे. P2PM फ्रेमवर्क के तहत आने वाले छोटे मर्चेंट, जिनमें UPI QR कोड के जरिए महीने में 1 लाख रुपये तक पाने वाले वेंडर भी शामिल हैं, उन्हें MDR से छूट मिलती रहेगी.
- 2,000 रुपये तक: कोई MDR चार्ज नहीं.
- 3,000 रुपये पर: 0.40% की दर से मर्चेंट द्वारा 12 रुपये का भुगतान.
- 4,000 रुपये परः 0.40% की दर से मर्चेंट द्वारा 16 रुपये का भुगतान.
- 5,000 रुपये परः 0.40% की दर से मर्चेंट द्वारा 20 रुपये का भुगतान
- इसी तरह 50,000 रुपये पर: 0.40% की दर से 200 रुपये का भुगतान होगा.
- वहीं 75,000 और उससे अधिक अमाउंट पर: निश्चित अधिकतम भुगतान 300 रुपये होगा.
जैसे आप 1,00,000 रुपये का भुगतान करते हैं तो भी आपको अधिकतम सीमा 300 रुपये का ही भुगतान करना होगा.
FAQ: क्या सामान्य उपभोक्ताओं से UPI भुगतान करने के लिए शुल्क लिया जाएगा?
नहीं, उपभोक्ताओं के लिए UPI सेवाएं बिना किसी शुल्क की जारी रहेंगी. उपभोक्ता हमेशा की तरह बिना किसी शुल्क के UPI का उपयोग करके लेनदेन करना जारी रख सकते हैं.
FAQ: क्या दोस्तों, परिवार या व्यक्तिगत संपर्कों को UPI पैसे भेजने पर कोई शुल्क है?
नहीं, P2P लेनदेन भुगतानकर्ता और लाभार्थी दोनों के लिए मुफ्त रहेगा. UPI का उपयोग करके किसी भी अन्य व्यक्ति को या यहां तक कि खुद के अकाउंट में कोई भी राशि ट्रांजैक्शन करने या प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा.
FAQ: क्या UPI ऐप्स, UPI भुगतानों पर प्लेटफॉर्म शुल्क लेना शुरू करेंगे?
नहीं, UPI ऐप प्रदाता UPI के माध्यम से किए गए किसी भी भुगतान के लिए प्लेटफॉर्म शुल्क या कोई अन्य शुल्क नहीं लेंगे.
FAQ: क्या स्टोर पर ग्राहकों ज्यादा कीमतें वसूली जाएगी?
नहीं, व्यापारी ग्राहकों से भुगतान पर लगने वाले MDR को नहीं वसूल सकते हैं. इस लागत को व्यापारी खुद वहन करेंगे. ग्राहकों को सामान और सेवाओं के लिए वही कीमत चुकाते रहेंगे जो लिस्ट में दी गई होगी.
FAQ: स्थानीय विक्रेता के पास QR कोड स्कैन करते समय शुल्क देना होगा?
नहीं, स्थानीय बाजारों, सड़क पर रेहड़ी पटरी या छोटी खुदरा दुकानों पर QR कोड स्कैन करना उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से मुफ़्त रहेगा.
FAQ: छोटे व्यापारियों को मौजूदा QR कोड को अपग्रेड या बदलने की आवश्यकता है?
नहीं, मौजूदा QR सामान्य रूप से काम करना जारी रखेगा. व्यापारियों को अपने मौजूदा QR स्टैंड या साउंडबॉक्स को बदलने, फिर से रजिस्ट्रेशन करने या बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है.
FAQ: क्या बीमा प्रीमियम भुगतान विशेष MDR रियायत के लिए पात्र हैं?
हां, UPI के माध्यम से स्वीकार किए जाने वाले बीमा प्रीमियम भुगतान विशेष फ्लैट-दर रियायत के लिए पात्र हैं. 2,000 रुपये से अधिक के बीमा प्रीमियम भुगतानों के लिए, प्रतिशत-आधारित शुल्क के बजाय 5 रुपये प्रति लेनदेन का फ्लैट MDR लागू होता है.
FAQ: UPI के माध्यम से पेट्रोल पंपों पर MDR कैसे काम करता है?
UPI के माध्यम से पेट्रोल स्टेशनों पर की गई ईंधन खरीद 2,000 रुपये से अधिक के भुगतानों के लिए 5 रुपये की फ्लैट रियायती दर के लिए पात्र है. 2,000 से कम के सभी ईंधन भुगतानों के लिए, MDR 0% रहता है.
FAQ: क्या सरकारी यूटिलिटी बिल प्रतिशत MDR लगेगा?
सरकारी यूटिलिटी बिल जैसे बिजली बिल, पानी बिल, PNG बिल इंडस्ट्रियल प्रोग्राम कैटगरी के अंतर्गत आते हैं. 2,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल भुगतानों के लिए 5 रुपये का फ्लैट रियायती MDR लागू होता है. 2,000 रुपये से कम के यूटिलिटी लेनदेन पर शून्य MDR होता है.
FAQ: MDR को अभी क्यों लागू किया जा रहा है?
NPCI ने बताया है कि UPI से हर महीने अरबों के ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करता है. वहीं MDR का ट्रांजैक्शन UPI इकोसिस्टम के अंदर ही किया जाता है, जिससे बुनियादी ढ़ांचे की मजबूती, साइबर सुरक्षा और ग्राहक सेवा में और अधिक निवेश किया जा सके. UPI एक स्वदेशी भुगतान प्रणाली है, इसके शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, वॉलेट जैसे पेमेंट मोड की तुलना में काफी कम है. NPCI का कहना है कि यह शुल्क किफायती रखे गए हैं. यह 2000 रुपये तक के लेनदेन पर लागू नहीं हैं. जबकि 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान स्वीकार करने पर किफायती चार्ज देने होंगे.
FAQ: UPI MDR डेबिट और क्रेडिट कार्ड MDR की तुलना कितना सस्ता?
UPI MDR को सभी पारंपरिक कार्ड-आधारित लेनदेन शुल्कों की तुलना में बहुत कम रखा गया है. क्रेडिट कार्ड MDR आमतौर पर प्रति लेनदेन 1.5% से 2.5% तक होता है, जबकि डेबिट कार्ड MDR 0.90% तक सीमित होता है. वहीं 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर बेसलाइन UPI MDR पर 0.4% और ज्यादा से ज्यादा वैलेयू के लेन देन पर अधिकतम 300 रुपये तय किया गया है. यह UPI कमर्शियल इंटरप्राइज के लिए सबसे किफायती डिजिटल भुगतान है.
FAQ: UPI MDR नियम कब प्रभावी होंगे?
अंतिम रूप से तैयार किया गया UPI MDR ढांचा और सीमा संरचना 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी. यह समय सीमा प्राप्तकर्ता बैंकों, पेमेंट एग्रीगेटर्स , फिनटेक एप्लिकेशन और कॉर्पोरेट लेखा प्लेटफार्मों को अपने सॉफ्टवेयर इंजन और बिलिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः अब UPI एकदम फ्री क्यों नहीं रहेगा, चार्ज वसूली की NPCI ने बताई वजह; कहां इस्तेमाल होगी यह रकम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं