- केसर में एक आकर्षक खुशबू पाई जाती है.
- केसर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
- केसर को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Benefits Of Eating Saffron: दुनियाभर के सबसे महंगे मसालों में से एक है केसर. केसर एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद, रंग और सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. केसर दूध को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. केसर (Saffron Health Benefits) को क्रोकस सैटाइवस नाम के फूल से निकाला जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम क्रोकस सैटाइवस है. आयुर्वेद में केसर को औषधिय गुणों से भरपूर माना जाता है. असल में केसर में एक आकर्षक खुशबू पाई जाती है, जो इसे बाकि से अलग बनाती है. केसर का इस्तेमाल कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप अपनी डाइट में केसर को शामिल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं.
केसर में पाए जाने वाले गुण-
केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, मैंग्नीज, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, और विटामिन-ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केसर के फायदे- Kesar Ke Fayde:
1. पाचन की समस्या-
अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो केसर को अपनी डाइट में शामिल करें. केसर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रिक, पाचन, पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

2. नींद की समस्या-
जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उनके लिए केसर किसी औषधी से कम नहीं है. नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए आप केसर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसमें मौजूद क्रॉकेटिन नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं.
3. आंखों की समस्या-
गर्मियों के मौसम में आंखों में जलन खुजली की समस्या परेशान करती है. केसर में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से आंखों की जलन और खुजली को दूर किया जा सकता है.
4. स्किन की समस्या-
केसर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. केसर को डाइट में शामिल करने के अलावा दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के साथ-साथ चेहरे को चमकदार बनाने में भी मदद मिल सकती है.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं