- एक्ट्रेस हुमा कुरेशी खाने की बड़ी शौकीन हैं.
- एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने खाई बेस्ट बिरयानी.
- एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने शेयर किया खाने का वीडियो.
एक्ट्रेस हुमा कुरेशी, गुजरात में अपनी आने वाली फिल्म गुलाबी की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सेट से कुछ झलकियां शेयर कर अपडेट किया है. एक्ट्रेस सिर्फ अपनी फिल्म से जुड़ी अपटेड ही नहीं अपने फैंस को देती बल्कि, एक चीज जो उनके फैंस को खासतौर पर पसंद है वो है उनका खाने के प्रति प्रेम. हुमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप साझा की है, जिसमें वह अपने को एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय के साथ अपनी वैनिटी वैन में भरपूर आनंद लेती देखी जा सकती हैं. पहली क्लिप में हुमा ने दिखाया कि टेबल पर क्या था. क्लिप में, हम स्वादिष्ट दाल तड़का से भरा एक बाउल देख सकते हैं जो फ्राई हुई कटी हुई फलियों की तरह दिखने वाली चीज़ के बगल में रखा हुआ है. चुकंदर कबाब के साथ वीडियो में सिंपल चावल और चपाती भी देख सकते हैं. लेकिन ये यही खत्म नहीं हुआ आप अहमदाबाद के फेमस इकबाल होटल के स्पेशल मटन और बिरयानी" को देख सकते हैं. जैसे ही हुमा कैमरा घुमाती हैं, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आज का स्पेशल खाना...इकबाल होटल से स्पेशल मटन और बिरयानी. इसे ट्राई करने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकती. ” वीडियो शेयर करते हुए हुमा ने लिखा, ''इकबाल मटन ने दिल जीत लिया. अमेजिंग खाने के लिए विपुल डी शाह को धन्यवाद.”
ये भी पढ़ें: जोमैटो से खाना आर्डर करना हुआ महंगा, अब प्रति ऑर्डर इतने रुपये ज्यादा देने होंगे, प्लेटफॉर्म फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: हुमा कुरेशी इंटाग्राम.
हुमा कुरेशी को-एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय से खाने का वेट करने के लिए कहती हैं. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वीडियो में परमब्रत हाथ में बाउल पकड़ते हुए कहते हैं, ''आज हमने इकबाल चाचा का खाना खाया. ये रेस्टोरेंट 1947 से है. यानी 75 साल से ज्यादा हो गया, जो कोई मजाक नहीं है. बड़िया लगा. मटन तो बहुत सही था. इस पर हुमा ने कहा, “बिरयानी भी अच्छी थी. और अभी आप क्या खा रहे हैं? और तुम क्या खा रहे हो]." परमब्रता कहते हैं, “हमें हुमा कुरेशी जी ने बोला है कि ये है हेल्दी चॉकलेट सूफले. तो हम समझने की कोशिश करते हैं कि ये चीज़ होती क्या है. क्लिप के साथ, हुमा ने लिखा, "एक टीम जिसे अच्छी तरह से खिलाया जाता है वह अच्छी फिल्म बनाती है."
ये भी पढ़ें: Oil-Loaded Vadai: वडाई से तेल निचोड़ते हुए हॉस्टलर का वीडियो हुआ वायरल, इसे 37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं