- पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों के बीच मिठाई की प्रतिमाएं बनाई गई हैं.
- बंगाली हर छोटे या बड़े अवसर पर 'मिष्टी' बनाकर उपहार में देते हैं.
- बंगालियों को हर समय मिठाई खाना पसंद है.
Howrah Sweet Shop: यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बंगालियों के पास हर एक मौके के लिए मिठाई है. संदेश, रसोगुल्ला, कलाकंद, और भी बहुत कुछ- बंगालियों को हर समय मिठाई पसंद है. वे हर छोटे या बड़े अवसर पर 'मिष्टी' बनाकर उपहार में देते हैं (जैसा कि वे बंगाली में मिठाई को कहते हैं). ऐसे ही एक उदाहरण में, हावड़ा में एक मिठाई की दुकान ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और संजुक्ता मोर्चा के तीन नेताओं की प्रतिमाओं का अनावरण किया. पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों के बीच ये प्रतिमाएं बनाई गई हैं.
पीएम मोदी और सीएम बनर्जी के अलावा, मिठाई की दुकानों ने तीन सिर वाली मूर्ति बनाई, जिसमें वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, कांग्रेस के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और आईएसएफ प्रमुख अब्बास सिद्दीकी थे. हावड़ा मिठाई दुकान के मालिक कास्टो हलदर ने कहा, "लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मिठाई से बेहतर क्या हो सकता है."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कास्टो हालदार ने आगे कहा कि ये मिठाइयां कम से कम छह महीने तक चल सकती हैं. हमारा ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रत्येक मूर्ति पर विवरण हैं. मिसाल के तौर पर, पीएम मोदी अपना सिग्नेचर कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी हाल की चोट के बाद व्हीलचेयर में बैठकर चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं.
एएनआई ने आगे ट्विटर पर स्टैचू की तस्वीरें साझा कीं. यहां एक नज़र डालेंः
West Bengal: A sweet shop in Howrah has made 'sweet' statuettes of PM Modi, CM Mamata Banerjee & leaders of Sanjukta Morcha along with sweets etched with logos of political parties
— ANI (@ANI) April 2, 2021
"What could be better than sweets to encourage people to vote," said sweet shop owner (02.04) pic.twitter.com/UwgcZ5e9dq
इन यूनिक 'मीठी' प्रतिमाओं की छवियों ने ट्विटर यूजर को भ्रमित किया. जबकि एक यूजर ने लिखा, "दीदी वाली प्रतिमा अची है .. दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "अब सभी पार्टी समर्थक उसकी दुकान से मिठाई खरीदेंगे." एक तीसरे यूजर ने लिखा, "यह केवल बंगाल में होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं