विज्ञापन

घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं? जानिए बीज लगाने से लेकर फसल तैयार होने तक का आसान तरीका

गाजर उगाने के लिए आपको खेत या किसी बड़ी जमीन की जरूरत नहीं है. आप इसे आसानी से ग्रो बैग, गमले या अपनी छत और बालकनी में भी उगा सकते हैं. यहां जानिए घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं?

घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं? जानिए बीज लगाने से लेकर फसल तैयार होने तक का आसान तरीका
घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं?

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ठंड में बाजार में गाजर सबसे ज्यादा दिखाई देती है. क्योंकि सर्दियों का मौसम गाजर उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. बाजार में मिलने वाली गाजर के मुकाबले घर पर उगाई गई गाजर ज्यादा ताजी, स्वादिष्ट और रसायन मुक्त होती है. गाजर उगाने के लिए आपको खेत या किसी बड़ी जमीन की जरूरत नहीं है. आप इसे आसानी से ग्रो बैग, गमले या अपनी छत और बालकनी में भी उगा सकते हैं. गाजर उगाने के लिए सही मिट्टी, अच्छे बीज और थोड़ी सी देखभाल से गाजर की फसल तैयार हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं?

गमले में गाजर कैसे उगाएं?

यूट्यूब पर @Terrace&Gardening नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में घर पर गमले में गाजर उगाने और उसकी सही देखभाल करने का आसान तरीका बताया है. गाजर उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी वाले बीज लें. इसके लिए कम से कम 10 से 12 इंच गहरा ग्रो बैग या गमला लें, ताकि गाजर की जड़ें आसानी से विकसित हो सकें.

गाजर की अच्छी फसल के लिए मिट्टी भुरभुरी और उपजाऊ होनी चाहिए. मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं. ये पौधों को जरूरी पोषण देने में मदद करेगी और गाजर का आकार भी बेहतर बनेगा. अब ग्रो बैग में हल्की-हल्की लाइनें बना लें और उनमें गाजर के बीज डालें. बीजों को ज्यादा गहराई में नहीं लगाना चाहिए. बीज डालने के बाद ऊपर से हल्की मिट्टी की परत बिछा दें और ध्यान रखें कि कोई भी बीज खुला न रह जाए.

पानी का ध्यान रखें

बीज लगाने के तुरंत बाद अच्छी तरह पानी दें, ताकि मिट्टी पूरी तरह नम हो जाए. इसके बाद नियमित रूप से हल्की सिंचाई करते रहें. मिट्टी नम रहे, लेकिन उसमें पानी जमा न होने पाए. गाजर के बीजों को अंकुरित होने में लगभग 10 से 15 दिन लग सकते हैं. शुरुआत में पौधों की बढ़वार थोड़ी धीमी रहती है, लेकिन एक महीने बाद उनकी ग्रोथ तेजी से दिखाई देने लगती है. जब पौधे लगभग एक महीने के हो जाएं, तब उनमें वर्मी कम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद डाल सकते हैं. जब मिट्टी के ऊपर गाजर का ऊपरी भाग दिखाई देने लगे, तब आप समझ सकते हैं कि फसल तैयार है. पौधे को धीरे से पकड़कर खींचें और गाजर बाहर निकाल लें.

यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं? डोसा और इडली के लिए इस तरह फटाफट बनाएं मूंगफली की चटनी

यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajar, Carrot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com