विज्ञापन

कपड़ों पर हैं जिद्दी सिलवटें? इस्त्री करते समय अपनाएं एल्युमिनियम फॉयल की ये ट्रिक, जानिए सही तरीका

इस्त्री करते समय कपड़े के नीचे फॉयल रखने से गर्मी को वापस कपड़े की ओर रिफ्लेक्ट करती है, जिससे कपड़ा दोनों तरफ से गर्म होता है. इससे गहरी क्रीज और सिलवटें जल्दी स्मूद हो जाती हैं और कपड़ों को प्रेस करने में कम समय लगता है.

कपड़ों पर हैं जिद्दी सिलवटें? इस्त्री करते समय अपनाएं एल्युमिनियम फॉयल की ये ट्रिक, जानिए सही तरीका
एल्यूमिनियम फॉयल की मदद से इस्त्री कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

Aluminium foil Ironing Hack: ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में शामिल होना हो, अच्छी तरह प्रेस किए हुए कपड़े आपके पूरे लुक को निखार देते हैं. लेकिन कई बार कपड़ों पर पड़ी जिद्दी सिलवटें आसानी से नहीं जातीं और उन्हें बार-बार इस्त्री करने में काफी समय और मेहनत लगती है. ऐसे में एल्युमिनियम फॉयल की एक आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है. इस्त्री करते समय कपड़े के नीचे फॉयल रखने से गर्मी को वापस कपड़े की ओर रिफ्लेक्ट करती है, जिससे कपड़ा दोनों तरफ से गर्म होता है. इससे गहरी क्रीज और सिलवटें जल्दी स्मूद हो जाती हैं और कपड़ों को प्रेस करने में कम समय लगता है. आइए जानते हैं इस आसान हैक को अपनाने का सही तरीका और इसके फायदा.

कपड़ों की प्रेस के लिए कैसे यूज करें एल्युमिनियम फॉयल?

  • सबसे पहले इस्त्री करने वाली जगह पर एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट बिछा दें. ध्यान रखें कि फॉयल उस पूरे हिस्से को कवर करे जहां आप आमतौर पर कपड़े प्रेस करते हैं.
  • फॉयल को इस तरह बिछाएं कि उसका चमकदार हिस्सा ऊपर की ओर रहे. फिर हाथ से उसे हल्का दबाकर सीधा कर लें ताकि उसमें कोई सिलवट न रहे.
  • अब इस्त्री बोर्ड का कवर फॉयल के ऊपर वापस चढ़ा दें. फॉयल कवर के नीचे ही रहनी चाहिए.
  • इसके बाद कपड़े के फैब्रिक के अनुसार इस्त्री का तापमान सेट करें.
  • अब कपड़ों को प्रेस करें. फॉयल इस्त्री की कुछ गर्मी को वापस कपड़े की ओर रिफ्लेक्ट करती है, जिससे कपड़े को दोनों तरफ से गर्मी मिलती है. इससे सिलवटें जल्दी हट जाती हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikimedia Commons

इस तरीके से क्या फायदा होगा?

जिद्दी क्रीज को हटाने में मददगार

एल्यूमिनियम की इस ट्रिक से कपड़ों पर पड़ी गहरी और पुरानी सिलवटों को सीधा करने में मदद मिलती, जिससे बार-बार प्रेस करने की जरूरत कम पड़ती है.

समय की बचत 

इस ट्रिक से कपड़े को ऊपर और नीचे दोनों तरफ से गर्मी मिलती है, इसलिए एक ही हिस्से पर बार-बार इस्त्री चलाने की जरूरत कम हो जाती है और प्रेस करने का समय बचता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • नाजुक कपड़ों के साथ सावधानी बरतें. सिल्क, साटन, ऊन और सिंथेटिक फैब्रिक जैसे कपड़ों पर इस्त्री करने से पहले उनके केयर लेबल पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें.
  • इस्त्री का तापमान जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं. सिर्फ फॉयल का इस्तेमाल करने की वजह से इस्त्री को ज्यादा गर्म करने की जरूरत नहीं होती.
  • फॉयल को अच्छी तरह और बराबर बिछाएं. इसमें मोड़, सिलवटें या नुकीले किनारे नहीं होने चाहिए, वरना इस्त्री करने वाली सतह असमान हो सकती है.
  • पानी और बिजली से सावधानी रखें. अगर आप स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि इस्त्री करने की जगह सूखी हो और सेफ्टी का ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं? जानिए बीज लगाने से लेकर फसल तैयार होने तक का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com