विज्ञापन

तौलिए से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? जानिए ब्लैकहेड्स हटाने का आसान तरीका

तौलिए से ब्लैकहेड्स हटाना एक आसान और कम खर्च वाला ब्यूटी हैक माना जाता है, जिसमें चेहरे की सफाई भी हो जाती है और ब्लैकहेड्स भी साफ हो सकते हैं. आइए जानते हैं तौलिए से ब्लैकहेड्स हटाने का तरीका.

तौलिए से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? जानिए ब्लैकहेड्स हटाने का आसान तरीका
नाक से तौलिए से ब्लैकहेड्ल कैसे हटाएं?
Photo Credit: NDTV

How To Remove Blackheads By Towel: नाक पर ब्लैकहेड्स होना काफी ज्यादा आम बात है. सर्दियों में इन्हें हटाने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के स्क्रब, पोर स्ट्रिप्स और स्किनकेयर ट्रिक्स आजमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण गर्म और गीला तौलिया भी इसमें मददगार साबित हो सकता है. ये एक आसान और कम खर्च वाला ब्यूटी हैक माना जाता है, जिसमें चेहरे की सफाई भी हो जाती है और ब्लैकहेड्स भी साफ हो सकते हैं. अगर आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं तौलिए से ब्लैकहेड्स हटाने का तरीका. 

क्यों बनते हैं ब्लैकहेड्स?

ब्लैकहेड्स तब बनते हैं जब त्वचा के रोमछिद्रों यानी पोर्स में सीबम और डेड सेल्स जमा हो जाती हैं. व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स में फर्क ये होता है कि व्हाइटहेड्स त्वचा की ऊपरी लेयर से ढके रहते हैं, जबकि ब्लैकहेड्स खुले रहते हैं. साथ ही हवा के संपर्क में आने पर इनमें जमा गंदगी और तेल काला दिखाई देने लगता है. ब्लैकहेड्स सबसे ज्यादा नाक, माथे और ठोड़ी पर नजर आते हैं, क्योंकि इन हिस्सों में तेल बनने की मात्रा ज्यादा होती है.

तौलिए से कैसे हटाएं ब्लैकहेड्स?

सबसे पहले किसी जेंटल फेस वॉश से चेहरा धो लें. इससे मेकअप, सनस्क्रीन, अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ हो जाएगी. ध्यान रहे कि चेहरे पर हार्ड साबुन या ज्यादा रगड़ वाले क्लींजर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्किन ड्राय हो सकती है.

फिर एक कॉटन तौलिये को गर्म पानी में भिगोएं और अतिरिक्त पानी निचोड़ लें. ध्यान रहे कि तौलिया नम होना चाहिए, ज्यादा भीगा हुआ नहीं. इस्तेमाल करने से पहले पानी का तापमान अपने हाथ से चेक कर लें ताकि स्किन जले नहीं.

अब इस गर्म तौलिये को चेहरे के उस हिस्से पर रखें जहां ब्लैकहेड्स ज्यादा होते हैं, जैसे नाक और ठोड़ी. इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें. ध्यान रखें कि तौलिये को चेहरे पर रगड़ना नहीं है.

तौलिया हटाने के बाद अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे को धीरे-धीरे साफ करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन पर जमी गंदगी और तेल ढीला हो जाएगा.

चेहरे को साफ तौलिये से सुखाने के बाद हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं. सर्दियों में त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है, इसलिए उसे हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या सही में फायदेमंद है ये ट्रिक?

ध्यान रखें कि गर्म और गीला तौलिया ब्लैकहेड्स हटाने का जादुई इलाज नहीं है. दरअसल, गर्माहट और नमी स्किन को मुलायम बनाने और पोर्स में जमा कुछ तेल-गंदगी को ढीला करने में मदद करती है, जिससे चेहरे की सफाई आसान हो जाती है. वहीं, अगर ब्लैकहेड्स काफी जिद्दी हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट अक्सर सैलिसिलिक एसिड और टॉपिकल रेटिनॉइड्स वाली दवाएं इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. सैलिसिलिक एसिड पोर्स में जमा गंदगी और मृत त्वचा कोोशिकाओं को साफ करनेे में मदद करता है, जबकि रेटिनॉइड्स त्वचा की नई कोशिकाएं बनने का प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा गर्म तौलिये का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन, रेडनेस हो सकती है.
  • ब्लैकहेड्स को नाखूनों से दबाकर या खुरचकर निकालने की कोशिश न करें.
  • हार्श स्क्रब का उपयोग करने से बचें, क्योंकि ये त्वचा के स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • बार-बार स्टीम लेने या जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से बचें. ज्यादा स्क्रबिंग करने से पोर्स साफ होने केे बजाय त्वचा और अधिक परेशान हो सकती है.

यह भी पढ़ें: फटी एड़ियों को कैसे ठीक करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरा हो गया है बेजान? घर पर बनाएं अलसी और एलोवेरा का नेचुरल फेस जेल, जानें लगाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Blackheads
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com