Egg Tikka Recipe in Hindi: टिक्का किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में सर्व किए जाते हैं. इनकी कई सारी वैराइटी मिल जाएंगी. चिकन टिक्का और पनीर टिक्का से लेकर फिश टिक्का तक. लेकिन क्या आपने कभी एग टिक्का खाया है. अंडे से बने टिक्के का स्वाद एक बार अगर आपने चख लिया तो बार-बार इसे ट्राई करना पसंद करेंगे. अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं एग टिक्का.
आपको बता दें कि अन्य टिक्का रेसिपीज की तरह, इस टिक्का रेसिपी में भी तीखे मसालों, दही और क्रीम का उपयोग किया जाता है, जो इसे और अधिक फ्लेवरफुल बनाते हैं और जो चीज इसे अलग बनाती है वह है अंडे का मिश्रण जो इसे एक अलग फ्लेवर के साथ-साथ इसके मसाले में एक स्पाइसी टेस्ट देता है. पुदीने की चटनी, अनियन रिंग और ऊपर से नींबू निचोड़ कर इसका आनंद लिया जाता है!
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- Sugar Substitutes: चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 3 चीजें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी चंगी

Photo Credit: iStock
कैसे बनाए एग टिक्का रेसिपी- (How To Make Egg Tikka Recipe At Home)
एक टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबालकर छील लें और इन्हें आधा काट लें.एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, तेल और सभी मसाले (नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर) मिलाएं. अंडों को मारिनेट करें. कटे हुए अंडों को इस मारिनेशन में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि सभी अंडे के टुकड़ों पर मसाले अच्छी तरह लग जाएं. इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसाले अंडों में अच्छे से समा जाएं. अगर आप ओवन का उपयोग कर रहे हैं, तो ओवन को 200°C (400°F) पर प्रीहीट करें. अंडे के टुकड़ों को बांस की सींक पर लगाएं. अंडों को ग्रिल पर रखें और 10-12 मिनट तक बेक करें या जब तक अंडे गोल्डन और कुरकुरे न हो जाएं. यदि आप तवे या पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ा तेल डालकर अंडों को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें. एग टिक्का बनकर तैयार है.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं