- पनीर का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है.
- डिनर पार्टी हो या खास अवसर पनीर से बनें व्यंजन मेनू में शामिल होते है.
- इसे प्रोटीन के बढिया विकल्प के रूप में भी देखा जाता है.
पनीर एक ऐसी सामग्री है जो मांसाहारी और शाकाहारी सामान रूप से पसंद करते हैं. पनीर का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, मेन कोर्स डिश और यहां तक वेज बिरयानी बनाने के लिए भी किया जाता है. पनीर से बनने वाले हर व्यंजन का स्वाद एकदम निराला होता है. अक्सर घर पर डिनर पार्टी हो या कोई खास अवसर पनीर से बनें व्यंजन मेनू में जरूर शामिल होते हैं. पनीर बटर मसाला, शाही पनीर और चिली पनीर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन हमेशा आपकी डिनर टेबल की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं. पनीर से बनें स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा, इसे प्रोटीन के बढिया विकल्प के रूप में भी देखा जाता है, इस वजह से भी लोग इसे अपने आहार में शामिल करते हैं.
Veg Kolhapuri: अगर आप है स्पाइसी खाने के शौकीन तो वेज कोल्हापुरी की यह रेसिपी करें ट्राई
पनीर से बनने वाले इन मजेदार व्यंजनों की इस लिस्ट में हम एक और शानदार रेसिपी जोड़ने जा रहे हैं जिसका नाम है पनीर कोरमा. पनीर कोरमा एक लाजवाब रेसिपी है, इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको काजू, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन के अलावा कुछ साबित मसालों की जरूरत होती है. दही का उपयोग इस डिश को आकर्षक बनाता है और इस रेसिपी की खास बात यह है कि आपको घंटो रसोई में खड़े रहकर मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है. आप इसे कुछ ही मिनटों में बनाकर अपनी मनपसंद रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं. पनीर कोरमा को आप किसी खास मौके पर बनाकर अपने गेस्ट्स को भी इम्प्रेस कर सकते हैं तो देर किस बात चलिए डालते हैं, एक नजर इसकी रेसिपी पर:
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
कैसे बनाएं पनीर कोरमा | पनीर कोरमा रेसिपी:
1. सबसे पहले एक पैन में काजू लौंग, दालचीनी, प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर को कुछ देर पकाने के बाद पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना दें.
2. पैन में थोड़ा तेल लें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सा फ्राई करके एक तरफ रख दें.
3. अब पैन में तेल लें और इसमें तैयार पेस्ट डालें. इसके बाद लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और कालीमिर्च डालकर मिलाएं.
4. दो मिनट भूनने के बाद इसमें दही डालें.
5. मसाले के पकने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े मिलाएं. हरे धनिए से गार्निश करके इसे सर्व करें.
पनीर कोरमा बनाने के लिए पूरी वीडियों देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं