- चेट्टीनाड रेसिपीज को काफी पसंद किया जाता है.
- चेट्टीनाड व्यंजनों में चिकन चेट्टीनाड काफी पॉपुलर है.
- चेट्टीनाड व्यंजन को अपने जायके के लिए जाना जाता है.
हम सभी उपमा, डोसा और इडली जैसे साउथ इंडियन व्यंजनों को बहुत से शौक से खाते हैं. यह सभी ऐसे साउथ इंडियन व्यंजन हैं जो दुनिया भर में खूब लोकप्रिय हैं, लेकिन साउथ में कुछ ऐसी भी जगह हैं जिनके क्षेत्रीय व्यंजन भी प्रसिद्ध हैं. चलिए तो अगर हम साउथ के तमिल व्यंजनों की बात करें तो चेट्टीनाड रेसिपीज को काफी पसंद किया जाता है. यह व्यंजन तमिलनाडु के चेट्टीनाड क्षेत्र से आते हैं, जो एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें चेट्टियार समुदाय का वर्चस्व है.ऐसा माना जाता है कि यह भारत का सबसे तीखा व्यंजन है. चेट्टीनाड व्यंजन को अपने जायके के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें साबुत मसालों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है जो हर डिश अलग स्वाद देने का काम करते हैं.
चेट्टीनाड व्यंजनों में चिकन चेट्टीनाड काफी पॉपुलर है, इसी को देखते हुए इसके वेजिटेरिन वर्जन भी बनाएं जाते हैं जिनमें मशरूम मसाला शामिल है. चेट्टीनाड व्यंजन की खासयित को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके साथ पनीर चेट्टीनाड की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जिसे एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. पनीर चेट्टीनाड की रेसिपी शाही पनीर और बटर पनीर मसाला से बहुत अलग है. दरअसल, इस रेसिपी में पनीर बनाने के लिए पहले एक मसाला पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसे बनाने के सूखा नारियल बुरादा, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया, सौंफ, छोटी इलाइची, जीरा, लौंग, कालीमिर्च, दालचीनी, अदरक और लहसुन को हल्का रोस्ट करके पीसकर पेस्ट बनाकर एक तरफ रखें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये 9 साउथ इंडियन करी रेसिपीज आपको खूब करेंगी इम्प्रेस
अब एक कडाही में तेल गर्म करके पनीर के टुकड़ों को 4 से 5 मिनट के लिए हल्का फ्राई करके एक तरफ निकाल लें. इसके बाद तेल में सरसों के दाने, तिल प्याज और टमाटर डालकर भूनें, फिर नमक और लाल मिर्च डालें, इसमें तैयार किया हुआ मसाला डालें और पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं, इसमें पनीर के पीस डालें. आप इस डिश को चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं और चाहे तो अगली डिनर पार्टी में इसे मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं.
पनीर चेट्टीनाड बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं