- पकौड़ा एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक है.
- पकौड़े बनाने के लिए किसी भी सब्जी या फिर पनीर का उपयोग भी कर सकते हैं.
- पकौड़े किसी भी समय के लिए परफेक्ट है.
पकौड़ा एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. चाहे सर्दी का मौसम हो या मानसून एक कप चाय के साथ अगर गरमागरम पकौड़े मिल जाएं तो उसे खाने से कोई भी इनकार नहीं करता. अचानक घर आने वाले मेहमानों को भी आप इन्हें तुरंत बनाकर खिला सकते हैं. पकौड़ों को बनाने में कोई झंझट भी नहीं है, बस बेसन में मसाले मिलाकर एक बैटर तैयार करना है और इसमें मनपसंद जिसे डालकर अच्छे से मिलाएं और तेल में इन्हें क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
Homemade Poha Medu Vada : मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और क्रंची यह पोहा मेदु वड़ा (Recipe Inside)
पकौड़ों की खास बात यह है कि इन्हें प्लेन बनाने से लेकर किसी भी सब्जी या फिर पनीर का उपयोग भी कर सकते हैं. आमतौर पर आपने बहुत से घरों में सनडे या खास मौकों पर भी पकौड़े बनाएं जाते हैं. जो लोग पकौड़े खाने के शौकीन है उनके लिए हम मिक्स वेज पकौड़ा रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. इन मिक्स वेजिटेबल पकौड़ों को बनाना काफी आसान है. आप चाहे तो इन स्वादिष्ट पकौड़ों को मिनटों में बना सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस मिक्स वेजिटेबल पकौड़ों में शिमला मिर्च, आलू, बैंगन और प्याज के पकौड़े शामिल है. इन पकौड़ों को बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें सारी सूखी सामग्री को अच्छे से मिला लें. अब इसमें पानी डालकर एक बैटर तैयार कर लें. इस बैटर को तीन अलग अलग बाउल में निकाल दें. इसमें शिमला मिर्च, बैंगन, आलू और प्याज डालकर मिलाएं. तेल गरम करें, इसमें इन सभी पकौड़ों को फ्राई करें. पकौड़ों को प्लेट में निकालें और इस चाट मसाला छिड़के, इन्हें अपनी मनपसंद डिप के साथ सर्व करें.
मिक्स वेजिटेबल पकौड़े बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
Besan Dosa: झटपट नाश्ते के लिए इस क्विक और हेल्दी डोसा रेसिपी को ट्राई करें (Recipe Inside)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं