How to Store Food in Refrigerator: फ्रीजर हमारे सबसे अच्छे फूड स्टोरेज उपकरणों में से एक है, फ्रिज कुछ चीजें स्टोर करके रखने में मददगार है. लेकिन लंबे समय तक फ्रिज में कुछ चीजें रखना आफत का सबब बन सकता है. फ्रिज किसी जमाने में लग्जरी का सबब था लेकिन आज ये जरूरत है. घर कोई भी हो छोटा या बड़ा ये एक ऐसी चीज है जो आपको देखने को मिलेगी ही मिलेगी. हम इसमें सब कुछ रखते हैं- रात के बचे खाने से लेकर मसाले तक! फ्रीज का एक अहम कोना होता है फ्रीजर. जिसमें आइसक्रीम से लेकर फ्रोजन मटर से लेकर नॉन वेज आइटम्स रखा जाता है. अमूमन घरों में फ्रीजर को कबाड़ की दराज की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है - जो कुछ भी हमारे फ्रिज या पेंट्री में जगह नहीं पाता है उसे बेतरतीब ढंग से वहां फेंक दिया जाता है. अगर आपका फ्रीजर से रिश्ता कुछ ऐसा ही है, तो वक्त आ गया है कि अपने दिमाग के घोड़े को दौड़ाएं और गैर जरूरी चीजों को कहें बाय बाय!
कुक्ड फूड को कैसे रखें- (How to keep cooked Food)
यूएसडीए यानि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक कुक्ड फूड को 2 घंटे से ज्यादा समय हो जाए तो उसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और अगर इस चैलेंज को आप मिस कर जाते हैं तो माइक्रोब्स और बैक्टीरिया को दावत देते हैं. इन दिनों फ्रोजन पकौड़े, चीज बाइट्स, स्माइलिस का बड़ा क्रेज रहता है. नौकरीपेशा मांओं के लिए तो ये नेमत है. लेकिन सेहत के लिए ये नॉट सो गुड है!
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, इन लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं
कौन सी चीजों को कैसे रखें फ्रिज में- Which things and how to keep them in the fridge?
मांस या सब्जियों के पैकेट को डीफ़्रॉस्ट कर वापस फ़्रीज़र में फेंक दिया है, तो आपके लिए एक सलाह! हर बार जब आप भोजन को बाहर निकाल कर पिघलाते हैं और फिर उसे जमने के लिए फ्रीजर में छोड़ देते हैं, तो आप बैक्टीरिया के पनपने का पूरा इंतजाम कर देते हैं. पिघलने के दौरान बैक्टीरिया के पनपने को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि जब भी समय मिले, फ़्रीज़ में रखी चीज़ों को उसी में डिफ्रॉस्ट करें फिर इस्तेमाल करें. दो घंटे से ज्यादा बाहर की हवा न लगने दें.
कितने दिन तक रखें फ्रोजन फूड- How many days should you keep frozen food?
सर्दियों में मटर खरीद कर साल भर तक रखने की कोशिश हम बरसों से करते आए हैं. मौसम बेमौसम ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें फ्रीज करना प्रिय शगल होता है लेकिन ये भी सेहत के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं. यूएसडीए की ही खाद्य सुरक्षा और निरीक्षण सेवा के अनुसार, फ्रोजन सामान और भोजन तीन से चार महीनों के भीतर खा लिए जाने चाहिए क्योंकि उसके बाद उनकी गुणवत्ता में गिरावट आ जाती है. विशेषज्ञों की राय है कि अगर कोई चीज छह महीने से ज़्यादा समय से आपके फ्रीजर में है, तो उसे अलविदा कह देना सही रहता है.
अगर आप खाने के ऊपर क्रिस्टल जैसा जमा कुछ देखते हैं तो मान लीजिए ये इशारा है कि वो पदार्थ प्रयोग लायक नहीं है. इसे फ्रीजर बर्नड फूड कहा जाता है. ये पूरी तरह से खराब नहीं होता लेकिन टेस्ट वैसा नहीं होता है.
एक और चीज है जिसे जल्दी जल्दी फ्रीजर से विदा कर देना चाहिए और वो है आइस क्यूब्स. जो आकार नहीं बदलते लेकिन इनमें अजीब सी महक आ जाती है.
स्पष्ट है कि जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती वैसे ही फ्रीजर में रखा हर फूड ता उम्र खाने के लिए सेफ नहीं होता. फ़्रीज़र सभी तरह के खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन तरीका है, लेकिन यह आपके खाने की गुणवत्ता को कम भी करता है. अगली बार जब फ्रिज के ऊपर वाले बॉक्स यानी फ्रीजर में रखें तो दिन और महीनों का ख्याल जरूर रखें.
कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं