विज्ञापन

घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल लच्छेदार रबड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो घर पर बनाएं बाजार जैसी लच्छेदार रबड़ी.

घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल लच्छेदार रबड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
हलवाई स्टाइल रबड़ी.
NDTV

मीठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. हलवाई की दुकान पर रखी रबड़ी को देखकर मन ललचा जाता. ऊपर से मलाई के लच्छे, नीचे गाढ़ा दूध, ऊपर से पिस्ता-बादाम. लेकिन बात जब इसे घर पर बनाने की आती है, तो वैसी रबड़ी नहीं बनती. न दूध गाढ़ा होता, न लच्छे बनते. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर आपका जवाब हां है, तो हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसे बिल्कुल बाजार जैसी लच्छेदार रबड़ी आप घर पर बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

हलवाई की रबड़ी में लच्छे कैसे आते हैं? 

हलवाई की रबड़ी में जो मलाई के लच्छे दिखते हैं, वो कोई अलग से नहीं डाले जाते. वो दूध को पकाते वक्त ही बनते हैं. हलवाई दूध को बड़ी कड़ाही में धीमी आंच पर पकाता है. जैसे ही दूध पर मलाई आती है, वो उसे कड़ाही के किनारे पर लगा देता है. फिर से मलाई आती है, फिर से किनारे पर लगा देता है. ऐसे करते-करते कड़ाही के किनारों पर मलाई की मोटी परत जम जाती है. आखिर में जब दूध गाढ़ा हो जाता है, तो वो सारी मलाई को खुरचकर दूध में मिला देता है. बस, वही मलाई के लच्छे बन जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर कैसे बनाएं दूध रबड़ी- 

सामग्री- 

  • फुल क्रीम दूध
  • चीनी
  • इलायची पाउडर
  • केसर 
  • पिस्ता-बादाम

विधि-

  1. सबसे पहले आप अपने जरूर के अनुसार 1 लीटर 2 लीटर दूध को चौड़ी कड़ाही में डालिए. गैस को मीडियम पर रखिए. जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस को धीमा कर दीजिए. 
  2. अब दूध को लगातार चलाते रहिए. थोड़ी देर में दूध के ऊपर मलाई की पतली परत आने लगेगी. 
  3. अब इस मलाई को चम्मच से उठाकर कड़ाही के किनारे पर लगा दीजिए. फिर से मलाई आएगी, फिर से किनारे पर लगा दीजिए. ये काम आपको बार-बार करना है.
  4. दूध को कभी भी तेज आंच पर मत पकाइए. तेज आंच पर दूध जल जाएगा और रबड़ी में जला हुआ स्वाद आ जाएगा.
  5. दूध को धीमी आंच पर ही पकाइए. इसमें टाइम लगेगा, लगभग 1 घंटा. लेकिन रबड़ी भी तो हलवाई जैसी बनानी है.
  6. जब दूध आधा रह जाए, तो उसमें केसर डाल दीजिए. केसर को पहले 2 चम्मच गरम दूध में भिगोकर रखिए, फिर डालिए. इससे रबड़ी का रंग बहुत अच्छा आएगा. 
  7. अब दूध को और पकाइए. जब दूध एक चौथाई रह जाए, तो अब कड़ाही के किनारों पर लगी हुई सारी मलाई को खुरचकर दूध में मिला दीजिए. यही वो लच्छे हैं, जो हलवाई की रबड़ी में दिखते हैं.
  8. अब इसमें चीनी डाल दीजिए. चीनी हमेशा आखिर में ही डालनी है. पहले डाल दी, तो दूध गाढ़ा ही नहीं होगा.
  9. चीनी डालने के बाद 5 मिनट और पकाइए. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दीजिए. 
  10. रबड़ी को ठंडा होने के बाद ही सर्व करिए. ठंडी रबड़ी गरम रबड़ी से ज्यादा गाढ़ी और टेस्टी लगती है. 
  11. रबड़ी को एक कटोरी में निकालिए. ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता-बादाम डाल दीजिए. 
  12. रबड़ी बनकर तैयार है इसे आप जलेबी के साथ मालपुए के साथ या ऐसे ही खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में अलसी का लड्डू कैसे बनाएं? जानें घर पर अलसी का लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malai, Rabri, Rabri Recipe In Hindi, Rabri Recipes, Desi Mithai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com