How To Get Glowing And Smooth Skin: पोषक तत्वों से भरी डाइट न सिर्फ शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, बल्कि स्किन को भी कई फायदे पहुंचाती है. इसलिए, ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी और पोषण से भरपूर डाइट को शामिल करने की सलाह दी जाती है. असल में मौसम के साथ हमारी स्किन में भी काफी बदलाव देखा जाता है. ऐसे में हमें अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन की देखभाल करने की खास जरूरत होती है. स्किन को अंदर से पोषित करने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ऐसे ही कुछ पोषण से भरपूर फूड्स के बारे में.
स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें- Eat These Things To Keep The Skin Healthy:
1. हरी सब्जियां-
स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं हरी सब्जियां. सर्दियों के मौसम में आपको पालक, मूली के पत्ते व सरसों के साग मार्केट में मिल जाएंगे. हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Skin Care Diet: सर्दियों में त्वचा दिखेगी जवां और खिली-खिली, बस डाइट में शामिल करें ये फूड्स

2. एलोवेरा-
एलोवेरा को स्किन के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन आप इसे स्किन में लगाने की जगह इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं. एलोवेरा जूस के सेवन से स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
3. केला-
केला विटामिन-सी और बी 6 से भरपूर होता है. इन दोनों पोषक तत्वों से भरपूर केला स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है.
4. नींबू-
नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसे चेहरे की स्किन को ग्लोइंग और क्लीन रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आप नींबू को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.
Anti-Aging Tips: लंबे समय तक जवां रहने के लिए अपनाएं ये उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं