Anti Aging Foods: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हेल्द, चमकदार और उम्र से कम दिखे. इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेने की बजाय अगर आप सही खानपान पर ध्यान दें, तो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखा जा सकता है. आपने देखा होगा कई लोग अपनी उम्र से लगभग 10 साल तक छोटे लगते हैं. आखिर ये चमत्कार होता कैसे है. यहां हम आपको उन खास चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रोजाना खाने से आप अपनी त्वचा पर आने वाली झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी उम्र से 10 साल तक छोटे दिख सकते हैं.
जवां दिखने के लिए खाएं ये चीजें (Jawan Dikhne Ke Liye Khaye Ye)
1. एवोकाडो: स्किन के लिए अमृत
एवोकाडो में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखते हैं. यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और झुर्रियों को कम करता है. एवोकाडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर फ्री रैडिकल्स के असर को कम करते हैं, जिससे उम्र के असर धीमे हो जाते हैं. इसे अपनी स्मूदी, सलाद या ब्रेकफास्ट में शामिल करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: किडनी फेल होने के 6 बड़े कारण, क्या आप भी कर रहे हैं इनको इग्नोर? जान लीजिए
2. ग्रीन टी: त्वचा के लिए एंटी-एजिंग ड्रिंक
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करती है और कोलेजन के टूटने से बचाती है, जिससे झुर्रियों का खतरा कम होता है. दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पिएं और इसका असर कुछ ही हफ्तों में देखें.
3. अखरोट: त्वचा को देता है पोषण और मजबूती
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है. यह त्वचा की कोशिकाओं को मरम्मत करता है और झुर्रियों को कम करता है. साथ ही, यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और चमक बढ़ाता है. रोजाना 4-5 अखरोट अपनी डाइट में शामिल करें, इसे नाश्ते या स्नैक के रूप में लें.
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लग जाए, तो ये 3 घरेलू नुस्खे आएंगे काम, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका, मिल जाएगा कैविटी से छुटकारा
कम उम्र का दिखने के लिए अन्य टिप्स
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहे.
- नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएं, ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा सुरक्षित रहे.
- बैलेंस डाइट और नियमित व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें.
अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है, सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना. ऊपर बताए गए फूड्स न केवल आपकी त्वचा को पोषण देंगे, बल्कि झुर्रियों को भी अलविदा कहने में मदद करेंगे. तो आज से ही इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और जवां और चमकदार त्वचा का आनंद लें.
Watch Video: Irritable Bowel Syndrome (IBS): लक्षण, कारण, बचाव, घरेलू नुस्खे और इलाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं