- सफेद बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.
- सफेद बालों को काला करने में कौन सी चीज करेगी मदद?
- यहां जानें सफेद बालों को नेचुरल तरीकों से काला करने के उपाय.
Hair Care Tips: हम सभी उम्र बढ़ने से घबराते हैं. उम्र बढ़ने का हर दिखने वाला लक्षण किसी बुरे सपने जैसा होता है. यह लक्षण आपकी स्किन (Skin) और बालों (Hair) पर दिखाई देते हैं. जो आपको सबसे खराब लगते हैं. सफेद बाल (Grey Hair) उम्र बढ़ने का एक सीधा संकेत हैं, लेकिन बालों का समय से पहले सफेद होना एक ऐसी चीज है जो आपको हर दिन परेशान कर सकती है. न केवल यह आपकी दिमाग (Mind) पर बुरा असर डाल सकता है बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को भी कम कर सकता है. यह आपके तनाव (Stress) का भी कारण बन सकता है. अगर आपके बाल 25 साल की उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं, तो इसे बालों का समय से पहले सफ़ेद होना कहा जा सकता है. समय से पहले बूढ़ा होने के संकेत विटामिन बी 12की कमी या आयरन की गंभीर कमी (Deficiency Vitamin B 12) के कारण हो सकते हैं. खराब आहार में पर्याप्त प्रोटीन, तांबा और दूसरे आवश्यक विटामिन और खनिजों की कमी होती है, जिससे बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Hair Care Tips: बालों के उम्र से पहले सफेद होने से कैसे निपटें?
सही उम्र से पहले बालों के सफेद होने से रोकने के लिए आपको एक पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. आपको डाइट में पत्तेदार हरी सब्जियां, दही और ताज़े फल शामिल करने चाहिए. इस तरह के आहार का सेवन करने और नियमित व्यायाम करने से बालों का समय से पहले सफेद होना रोका जा सकता है और उनकी गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है.
भुट्टा, मूंगफली और खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीना हो सकता है खतरनाक! ये हो सकते हैं नुकसान...
लेकिन, आप पहले से सफेद बालों के साथ क्या कर सकते हैं? खैर, ऐसे कई उपाय हैं जो सफेद बालों को काले रंग में बदलने में मदद कर सकते हैं. आपको अपने बालों को रंगने और हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. नीचे दिए गए घरेलू उपचार सफेद बालों को कम कर सकते हैं और उन्हें काले रंग में बदल सकते हैं.
Virat Kohli ने जिम में मशक्कत के बाद Auckland पहुंची टीम के साथ यूं उठाया खाने का मजा...
Hair Care Tips: बालों का सफेद होना रोकना है, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 1. आंवला और मेथी के बीज का हेयर मास्क
सूखे आंवले का पाउडर बनाएं. आप बाजार से भी आंवला पाउडर आसानी से पा सकते हैं. कुछ मेथी के बीज लें और उन्हें ग्राइंडर में पीस लें. एक पेस्ट जैसी स्थिरता पाने के लिए इनमें पानी मिलाएं. हेयर मास्क लगाएं और रात भर लगा रहने दें. अगली सुबह इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें. आंवला विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है जबकि मेथी के बीज बालों की गुणवत्ता में सुधार के लिए लाभकारी पोषक तत्वों से भरे होते हैं. दोनों एक साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं साथ ही समय से पहले बालों का सफेद होने से रोक सकते हैं.
पेट के स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें, डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म भी होगा दुरुस्त
2. कड़ी पत्ता और नारियल तेल
नारियल के तेल में कुछ करी पत्ते उबालें. तब तक उबालें जब तक पत्तियां काली न हो जाएं. इसको मिश्रण को ठंडा होने दें. इसे अपने बालों पर मालिश करें और इसे रात भर छोड़ दें. अगली सुबह अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें. हर बार जब आप हेड वॉश करते हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपने बालों पर यह तेल लगाएं. करी पत्ते में विटामिन बी बालों के रोम में मेलामाइन को बेहतर करने में मदद करता है, जबकि बालों को सफेद होने से रोक सकता है.
बच्चों को हेल्दी खाने की आदत डालना है मुश्किल, ये आसान टिप्स करेंगे आपकी मदद!
Hair Care Tips: कड़ी पत्ता और नारियल तेल बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मददगार3. काली चाय की औषधि
इसे बानने के लिए एक गिलास पानी और 2 चम्मच काली चाय की पत्ती लें. नमक का एक चम्मच इसमें डालें. इसे घटाकर आधा कर दें. इसे ठंडा होने दें. इस मिश्रण को धुले बालों पर लगाएं. यह आपके बालों को डाई करने का प्राकृतिक तरीका है. काली चाय भी आपके बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकती है.
ठंड के मौसम में ये 6 सुपरफूड्स रखेंगे आपकी सेहत का ख्याल, दूसरों की तरह नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार
4. बादाम का तेल और नींबू का रस
2: 3 के अनुपात में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाएं. अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से मिश्रण की मालिश करें. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैम्पू से धो लें. बादाम के तेल में विटामिन ई बालों की जड़ों को पोषण दे सकता है और समय से पहले सफेद होने से रोक सकता है. नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे बालों के विकास में आसानी होती है.
(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता).
और खबरों के लिए क्लिक करें
वजन घटाना चाहते हैं तो आज से ही न करें ये 6 गलतियां! नहीं तो मोटापा घटाने की कोशिशें होंगी नाकाम
छोटे कद वाले न हों परेशान, ये 8 फूड हैं लंबाई बढ़ाने में कमाल, रोजाना सेवन कर तेजी से बढ़ेगी हाइट!
स्वाद ही नहीं आपकी सेहत के लिए भी जबरदस्त है इलायची, जानें इसके गजब फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं