आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते, अक्सर आपने कई लोगों को दोपहर होते-होते थके और सुस्त देखा होगा. इसका एक कारण हमारी अनहेल्दी डाइट भी है. अगर आप भी शरीर को सेहतमंद और स्वाद को बरकरार रखने वाली हेल्दी और रिफ्रेशिंग डिश की तलाश रह रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं.
हाल ही में एक्स पर हेल्थ कोच ल्यूक कौटिन्हो ने हाई-प्रोटीन माचा मैंगो योगर्ट बाउल (High-Protein Matcha Mango Yogurt Bowl) की रेसिपी शेयर की है, जो न सिर्फ देखने में अट्रैक्टिव लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है और इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने और एनर्जी को भरने में मदद कर सकते हैं.
If you are looking for something refreshing, nourishing, and energizing, here's the ultimate afternoon pick-me-up for you.
— Luke Coutinho (@LukeCoutinho17) June 30, 2026
This High-Protein Matcha Mango Yogurt Bowl comes together in just 5 minutes and delivers 18.5g of clean protein. While the matcha beautifully enhances the… pic.twitter.com/TEjhKXWrSj
कैसे बनाएं ये क्विक और स्वादिष्ट रेसिपी- (How To Make High-Protein Matcha Mango Yogurt Bowl)
सामग्री-
- गाढ़ा ग्रीक योगर्ट- 1 कप (ठंडा और बिना चीनी वाला)
- माचा पाउडर- 1 छोटा चम्मच (सेरेमोनियल माचा)
- मंक फ्रूट स्वीटनर- 1 छोटा चम्मच (अगर आप चाहें तो)
- पका हुआ आम- 3 बड़े चम्मच (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- चिया सीड्स या तुलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच (3-4 चम्मच पानी में 10 मिनट के लिए भिगोए हुए)
गार्निशिंग के लिए-
- कद्दू के बीज- 1 छोटा चम्मच
- सूरजमुखी के बीज- 1 छोटा चम्मच
- बादाम- 4-5 (बारीक कटे हुए)
- माचा पाउडर- बस एक चुटकी (ऊपर से छिड़कने के लिए)
विधि-
- बीज तैयार करें- सबसे पहले चिया सीड्स या सब्जा के बीजों को 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. कुछ ही देर में ये फूलकर गाढ़े हो जाएंगे.
- योगर्ट बेस बनाएं- अब एक बर्तन में ठंडा ग्रीक योगर्ट, माचा पाउडर और मंक फ्रूट स्वीटनर डालें. इसे तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह एकदम स्मूद, क्रीमी और हल्का न हो जाए. ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे.
- सीक्रेट टिप- अगर माचा पाउडर के लंप्स बन रहे हों, तो इसे योगर्ट में मिलाने से पहले 1 चम्मच गुनगुने पानी में घोल लें.
- लेयरिंग करें- अब एक सुंदर सा सर्विंग ग्लास या बाउल लें. इसमें सबसे पहले 2-3 चम्मच तैयार किया हुआ माचा योगर्ट फैलाएं. इसके ऊपर थोड़े से कटे हुए ठंडे आम और एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स डालें. इसी तरह दोबारा योगर्ट, आम और चिया सीड्स की एक और लेयर बना लें.
- गार्निश और सर्व करें- आखिरी में ऊपर से कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और कटे हुए बादाम डालें. ऊपर से थोड़ा सा माचा पाउडर छिड़कें आपका शानदार, क्रंची और क्रीमी योगर्ट बाउल तैयार है. इसे तुरंत ठंडा-ठंडा खाएं और मजे लें.
न्यूट्रिशन से भरपूर है यह बाउल-
- कैलोरी: 250 kcal
- प्रोटीन: 18.5 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट: 21.5 ग्राम
- फैट्स: 10 ग्राम (हेल्दी फैट्स)
ये भी पढ़ें- थकान और कमजोरी होगी छूमंतर, बस गर्मियों में सुबह-सुबह खाएं गोंद कतीरा डेजर्ट, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं