विज्ञापन

बिना दवा लिए कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल, बस फॉलो करें ये टिप्स और डाइट प्लान

Cholesterol Naturally Kaise Kam Kare: 30 की उम्र के बाद युवाओं में लिवर से जुड़ी दिक्कतें और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. आमतौर पर डॉक्टर इसके लिए दवाएं देते हैं, जो खून को पतला करने में मदद करती हैं. आयुर्वेद में भी इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं.

बिना दवा लिए कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल, बस फॉलो करें ये टिप्स और डाइट प्लान
Cholesterol Naturally Kaise Kam Kare: बिना दवाओं के कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल.

Cholesterol Naturally Kaise Kam Kare: आज की आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि काफी कम हो गई है, क्योंकि ज्यादातर लोग दिनभर एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. इस वजह से शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है. खासकर बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल आज एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है. 

30 की उम्र के बाद युवाओं में लिवर से जुड़ी दिक्कतें और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. आमतौर पर डॉक्टर इसके लिए दवाएं देते हैं, जो खून को पतला करने में मदद करती हैं. आयुर्वेद में भी इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जो बिना ज्यादा दवाओं के भी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के खतरे

बढ़ता कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई बीमारियों को न्योता देता है. इससे स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सामान्यतः कम ही लक्षण दिखाई देते हैं. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पलकों पर धब्बे होना, सीने में दर्द, सांस लेने में भारीपन, ज्यादा थकान होना और पैरों में ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है. वहीं आयुर्वेद में शुरुआती स्टेज में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दिनचर्या में शामिल कर बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये 1 चीज

मेथी का पानी 

सुबह की शुरुआत मेथी के पानी से करें. रात को मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और उसमें एक कली लहसुन की भी डाल दें. इस पानी को छानकर पीने से रक्त में जमा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है और कोलेस्ट्रॉल बनाने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है. अगर चाहें तो सुबह लहसुन को भूनकर भी खाया जा सकता है.

डाइट 

नाश्ते में ओट्स का सेवन भी लाभकारी रहेगा. कोलेस्ट्रोल को कम करने ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन और अलसी का ओमेगा-3 लाभकारी साबित होता है. यह दिल पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है. आहार में राजमा और दालों को शामिल करें. राजमा में प्लांट प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं और दिल के कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं. इसके साथ ही आहार में से रिफाइंड तेल का त्याग करें. यह कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Control Cholesterol Naturally, How To Control Cholesterol Naturally Home Remedies, How To Control Cholesterol Naturally In Hindi, How To Control Cholesterol Naturally At Home, How To Control Cholesterol Naturally In Urdu, How To Lower Cholesterol Naturally, How To Reduce Cholesterol Naturally, How To Decrease Cholesterol Naturally, How To Manage Cholesterol Naturally, AI Overview, How To Lower Cholesterol Naturally Fast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com