- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हार्ट-फ्रेंडली ओट्स स्नैक्स का सेवन करें.
- ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
- ओट्स हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार
Healthy Heart Diet: किसी भी हार्ट के डॉक्टर से पूछेंगे, तो वो आपको हार्ट का ख्याल रखने के लिए, ओट्स को खाने की सलाह देंगे. क्योंकि ये हार्ट को हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. ओट्स में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित कर, आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. और हम भी इन ओट्स स्नैक्स फूड्स के साथ इस जश्न को मना रहे हैं. जब भी आपको भूख लगे आप इन हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करके अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. इन तले, भूने, समोसा पकोड़ा के लालच में ना आए और अपने हार्ट को हेल्दी रखने वाले फूड्स का ही सेवन करें.
हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं ये 11 हार्ट-फ्रेंडली ओट्स स्नैक्सः
1. ओट्स बिस्किटः
स्टोर से खरीदे हुए मैदे, चीनी और नमक से भरे बिस्कुट को हटा दें और घर के बने हेल्दी बिस्किट्स को अपनी शाम की चाय के साथ पेयर करें. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वज़न कम, स्वाद ज्यादा - कीटो डोसा रेसिपी

ओट्स बिस्किट को आप चाय के साथ का सकते हैं.
2. ओट्स टिक्कीः
क्या आप जानते हैं कि ओट्स आपकी टिक्की पोहा और ब्रेड को क्रम्ब्स करने का काम कर सकते हैं? ओट्स टिक्की में आलू / पनीर को रोल कर इसे जैतून के तेल के साथ भूने, याद रखें कि इसे तलना नहीं है.
3. लो कैल ओट्स इडलीः
इडली अपने आप में एक हेल्दी फूड माना जाता है. जिसे शाम के नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है. इडली एक साउथ इंडियन डिश है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. ओट्स बनाना स्मूदीः
यदि आप सिर्फ अपनी भूख को शांत करने और रिफ्रेश होने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक को पीना चाहते हैं तो आप ओट्स बनाना स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ओट्स को हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है.
5. ओट्स खिचड़ीः
ओट्स खिचड़ी एक हल्का खाना है जिसे शाम की बड़ी भूख के लिए बनाया जा सकता है. इसमें पोषण के भरपूर गुण पाए जाते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
6. ओट्स भेलः
क्लासिक इंडियन स्ट्रीट फूड को हेल्दी मेकओवर कर सकते है. हार्ट के मरीज इस चाट का आनन्द ले सकते हैं बस इसमें मुरमुरे और सेव की जगह ओट्स को शामिल करें.
7. ओट चीलाः
चीला नाश्ते या शाम के भोजन के लिए एक बेहतरीन मील हो सकता है. बेसन के चीले को भूलकर ओट्स का चीला बनाएं रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
8. ओट्स चिवड़ाः
अपनी पसंद के नमक और मसालों के साथ भुने हुए ओट्स, नट्स, किशमिश, सीड्स और सूखे मेवों को मिलाकर इस रेसिपी को बनाएं.
9. ओट्स ग्रेनोला बारः
अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ बिस्कुट खाना चाहते हैं, तो आप ये ग्रेनोला बार औट्स बिस्किट्स बनाएं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Benefits Of Blueberries: ब्लूबेरी या (नीलबदरी) के आश्चर्यचकित करने वाले ये 5 स्वास्थ्य लाभ!

ओट्स ग्रेनोला को आप घर पर आसानी से बना सकते है.
10. ओट्स एप्पल क्रम्बल:
यादि आप कुछ मीठा खाने के मूड में है, तो आप ये बनाने में आसान ओट्स ऐप्पल क्रम्बल को बनाएं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
11. ओट्स केकः
शाम के नाश्ते के लिए नरम और स्क्वीड टी केक से बेहतर कुछ नहीं है. आप इस ओट्स केक को घर पर आसानी से बना सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Palak Paneer Bhurji Recipe: ड्राई वर्जन में हाई-प्रोटीन पालक पनीर कैसे बनाएं? यहां देखें विधि
Weight Loss Tips: 10 दिन में वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट ने बताए तेजी से वजन घटाने के ये 10 सीक्रेट्स!
World Heart Day 2020: आज है वर्ल्ड हार्ट डे, हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए इन 4 फूड का करें सेवन
High-Protein Diet: वेट लॉस और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में मूंग दाल को शामिल करें!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं