विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2021

Gut Healthy Diet: आंतों को रखना है हेल्दी तो रोज खाएं ये पांच फूड्स

Healthy Gut Diet Plan: शरीर को सेहतमंद रखने में आंत अहम भूमिका निभाती है. आंत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमारी पाचन क्रिया में दो आंत होती हैं छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही पाचन को शुचारू रखने में मदद करती हैं.

Gut Healthy Diet: आंतों को रखना है हेल्दी तो रोज खाएं ये पांच फूड्स
Gut Healthy Diet: अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर आंतों को हेल्दी रख सकते हैं.
  • ब्रोकली में कोलन मौजूद होता है.
  • बैंगनी रंग के स्‍वीट पोटैटो में एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं.
  • ओटमील में घुलनशील और अघुलनशील दोनों हीं फाइबर पाए जाते हैं.

Healthy Gut Diet Plan:   शरीर को सेहतमंद रखने में आंत अहम भूमिका निभाती है. आंत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमारी पाचन क्रिया में दो आंत होती हैं छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही पाचन को शुचारू रखने में मदद करती हैं. हम जो कुछ भी खाते हैं आंत उसे पाचाने का काम करती है. अगर आंतों की सामान्य कार्यप्रणाली बिगड़ जाए तो शरीर के दूसरे अंगों को कई नुकसान हो सकते हैं. इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें जो न केवल आपके स्वास्थ्य बल्कि आपकी आंतों के लिए भी फायदेमंद हो. आंतों के गड़बड़ होने का असर पाचन पर पड़ता है और पाचन का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ सकता है. तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्सः

1. ब्रोकलीः

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसे सब्जी, सलाद, सूप कई तरह से आप अपनी डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रोकली में कोलन मौजूद होता है जो किसी भी तरह के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा यह आंतों में मौजूद गुड और बैड बैक्‍टीरिया के बीच हेल्‍दी बैलेंस भी बनाकर रखने में भी मदद कर सकता है.

7qklo9bo

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसे सब्जी, सलाद, सूप कई तरह से आप अपनी डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

2. केलाः

केला प्रोबायोटिक का बेहतरीन सोर्स है. इसमें मौजूद स्‍टार्च बड़ी आंत में जाकर फरमेंट होता है जो यहां मौजूद गुड बैक्‍टीरिया के पोषण के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. केले के सेवन से आंतों को हेल्दी रखा जा सकता है.

3. स्‍वीट पोटैटोः

स्‍वीट पोटैटो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. बैंगनी रंग के स्‍वीट पोटैटो में एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो गुड बैक्‍टीरिया के ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

4. ओटमीलः

ओटमील को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये आपकी आंतों और पाचन के लिए अच्छा है. ओटमील में घुलनशील और अघुलनशील दोनों हीं फाइबर पाए जाते हैं. इसके सेवन से आप पेट को साफ रख सकते हैं. 

5. ब्‍लू बेरीः

ब्‍लू बेरी एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है. ब्‍लू बेरी को एंटीऑक्सिडेंट का पावर हाउस कहा जाता है. इसमें एंटी इनफ्लामेंटरी एजेंट मौजूद होते हैं जो आंतों में मौजूद गुड बैक्‍टीरिया को भरपूर पोषण देने में मदद कर सकते हैं.

Breastfeeding Week : बच्‍चे को ऊपर का दूध पिलाना गलत है? डॉ. नुपूर गुप्‍ता से जानें हर सवाल का जवाब

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Aloo Aur Dal Tikki: टिक्की खाने के हैं शौकीन तो आलू में दाल मिलाकर इसे दें नया ट्विस्ट-Recipe Video Inside
Weight Loss: अपनी सिम्पल रोटी को लौकी के साथ दें ट्विस्ट बनाएं यह टेस्टी लौकी रोटी(Lauki Roti Recipe Inside)
Doughnut Recipe: इन आसान स्टेप की मदद से घर पर झटपट से बनाएं डोनट्स
Pimples Care Diet: पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gut Health, Gut Health And Diabetes, Gut Health And Digestion Issues, Gut Health And Immunity, Gut Health Diet, Gut Health Foods, Gut Health Tips, Gut Health Tips And Tricks, Gut Healthy, Gut Healthy Foods, Gut And Digestion, Gut And Mental Health, Gut Disease, Gut Food, Gut Healthy Diet, Healthy Diet For Gut Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com