खाना खाने बैठते हैं तो सबसे पहले क्या उठाते हैं, स्टील या कांच की प्लेट? लेकिन क्या आपको पता है, एक प्लेट ऐसी भी है जिस पर हमारे पूर्वजों ने 1000 साल तक खाना खाया है. सोच रहे हैं कौन सी है वो प्लेट? केले के पत्ते के बारे में सुना है आपने? केले के पत्तों पर खाना खाने की आदत आपके शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है, चलिए बिना देरी किए इससे होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं.
देखें वीडियो...
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या फायदा होता है?
जब आप केले के पत्ते पर गर्मा-गर्म दाल, चावल या सब्जी डालते हैं, तो पत्ते में मौजूद प्राकृतिक तत्व पिघलकर खाने में घुल जाते हैं, कई रिसर्च में भी पाया गया है कि इसमें वही एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंवले जैसी पौष्टिक चीजों में मिलते हैं. इसके अलावा, इसकी प्राकृतिक मोमी परत की वजह से कोई भी पतली से पतली ग्रेवी या रसम बाहर नहीं बहती. सबसे अच्छी बात यह है कि इस्तेमाल के बाद यह पत्ता कुछ ही महीनों में मिट्टी में पूरी तरह सड़कर खाद बन जाता है, जबकि प्लास्टिक सैकड़ों सालों तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है.
केले के पत्ते पर खाना कैसे परोसें?
- सबसे पहले बाजार या पेड़ से लाए गए केले के पत्ते को अपनी थाली या मेज की नाप के हिसाब से काट लें.
- अब इसे बहते साफ पानी से अच्छी तरह धोएं ताकि इस पर लगी धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल जाए. धोने के बाद एक साफ, सूखे सूती कपड़े से पत्ते को दोनों तरफ से पोंछकर सुखा लें.
- अक्सर ताजा पत्ता मोड़ते समय या उस पर गरम खाना डालते ही बीच से कड़क होकर फटने लगता है.
- इसे रोकने के लिए पत्ते को हल्की आंच पर या गरम तवे पर 4 से 5 सेकंड के लिए दोनों तरफ से हल्का सा सेंक लें.
- इससे पत्ता एकदम लचीला हो जाता है और खाना परोसते समय बिल्कुल नहीं फटता.
इसे भी पढ़ें: Heal With Food: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे अमरूद के पत्ते खाने से मिलेगी दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं