- भिंडी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- भिंडी को ओकरा के नाम से भी जाना जाता है.
- भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है
Health Benefits Of Lady Finger: गर्मियों के मौसम में हमें अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए. सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है खासतौर पर हरी सब्जियां. हर मौसम में कुछ मौसमी सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. ऐसी ही एक गर्मियों की सब्जी है भिंडी. भिंडी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. भिंडी को ओकरा के नाम से भी जाना जाता है. भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई पसंद करता है. भिंडी की सब्जी को आप कई प्रकार से बना सकते हैं. दरअसल कुछ लोगों को भिंडी की सब्जी भरवा पसंद होती है तो कुछ को कुरकुरी भिंडी. भिंडी को आप कैसे भी खाएं ये सेहत के लिए बहुत गुणकारी मानी जाती है. भिंडी में विटामिन्स, मिनरल, फ्लोएट और कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. भिंडी को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको भिंडी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.
भिंडी खाने के फायदेः (Bhindi Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में भिंडी को शामिल कर सकते हैं. गर्मियों में भिंडी का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. आंखोंः
कमजोर आंखों की समस्या से परेशान हैं तो भिंडी का सेवन करें. भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. गर्मियों में भिंडी का सेवन कर आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.

कमजोर आंखों की समस्या से परेशान हैं तो भिंडी का सेवन करें. Photo Credit: iStock
3. पेटः
गर्मियों के मौसम में कुछ भी हैवी खा लेने से पेट खराब हो जाता है. कुछ लोगों का गर्मियों में पेट खराब ही बना रहता है ऐसे लोगों को भिंडी का सेवन करना चाहिए. भिंडी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
4. वजनः
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो भिंडी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. भिंडी में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
5. डायबिटीजः
भिंडी में पाया जाने वाला यूजेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. भिंडी के सेवन से शरीर में शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Boondi Ladoo Recipe: मीठा खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें हलवाई-स्टाइल बूंदी के लड्डू
9 Surprising Benefits Of Clove: गुणों का खजाना है लौंग, फायदे जान हो जाएंगे हैरान!
Holi 2021: रिफ्रेशिंग फेस्टिव ट्रीट के लिए ट्राई करें ठंडाई फिरनी रेसिपी
Mushroom Spaghetti: कार्बोनारा सॉस और क्रीम के साथ ट्राई करें स्पेशल डिश, यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं