विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

सर्दियों में यूं करें कुट्टू के आटे का सेवन, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा...

Benefits of kuttu ka atta: कुट्टू के आटे में कैल्शियम और पोटेशियम  जैसे तत्व भरी मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे हड्डियों से लेकर शरीर में ब्लड का फ्लो अच्छा बना रहता हैं. तो चलिए एक नज़र डाल लेते हैं कुट्टू के आटे से होने वाले कुछ फायदों पर.

सर्दियों में यूं करें कुट्टू के आटे का सेवन, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा...
कुट्टू के आटे से होने वाले फायदे

Benefits of kuttu ka atta: सर्दियों के मौसम में कुट्टू के आटे का सेवन आपकी सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है. आपको बता दें इस आटे को वकव्हीट (buckwheat) और फॉक्सटेल मिलेट (Foxtail millet) के नाम से भी जाना जाता है. कुट्टू का आटा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन  और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. ऐसे में दिन में एक बार किया गया इसका सेवन आपको पूरा दिन भरपूर रख सकता है. वहीं, अगर इस आटे से शरीर को मिलने वाले फायदों की बात करें. तो बता दें कुट्टू के आटे में कैल्शियम और पोटेशियम  जैसे तत्व भरी मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे हड्डियों से लेकर शरीर में ब्लड का फ्लो (Blood Flow) अच्छा बना रहता हैं. तो चलिए एक नज़र डाल लेते हैं कुट्टू के आटे से होने वाले कुछ फायदों पर.

कुट्टू के आटे से होने वाले फायदे  | Kuttu ka atta khane ke fayde aur nuksan

डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद

कु्ट्टू आटे का सेवन ब्लड शुगर लेवल्स कम कर सकता है और यह टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में कारगर है. ऐसे में इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं है.

ब्लोटिंग जैसी समस्या से मिलेगी राहत 

लंबे समय से ब्लोटिंग से परेशान लोग कुट्टू के आटे को अपनी डाइट में शामिल कर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं.

Also Read:  एक बार में खा लेते हैं इतने काजू? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

एनर्जी से भरपूर

सर्दियों के मौसम में सुबह के समय किया गया कुट्टू के आटे का सेवन न सिर्फ आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि आपको पूरा दिन एनर्जेटिक भी रख सकता है.

ग्लूटेन फ्री

इस आटे को बीजों से बनाया जाता है. यही कारण है ये आता ग्लूटेन फ्री (Gluten Free) वाली लिस्ट में आता है. इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन (Gluten) से किसी भी प्रकार की समस्या होती है. वो इस आटे का सेवन बिना किसी चिंता के कर सकते हैं.

ब्लड शुगर को रखता है स्टेबल 

इस आटे को बीजों से बनाया जाता है. यही कारण है ये आता ग्लूटेन फ्री वाली लिस्ट में आता है. इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन से किसी भी प्रकार की समस्या होती है. वो इस आटे का सेवन बिना किसी चिंता के कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करता है कम

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल के स्तर कंट्रोल में रखने के लिए इस आटे का सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन आपके हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम सकता है.

हार्ट के मरीज भी कर सकते है ट्राई 

जो भी लोग हार्ट के मरीज है. या जिनकी फैमिली हिस्ट्री में हार्ट की बीमारियां रही हैं वो लोग भी अपनी डाइट में इस आटे को शामिल कर सकते हैं. ये आपकी हार्ट हेल्थ में काफी सुधार कर सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuttu Ke Aate Ke Fayde Aur Nuksan, Kuttu Ke Aate Ki Recipe, Kuttu Ke Aate Ke Fayde, Kuttu Ke Aate Ki Puri, Kuttu Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com