विज्ञापन
This Article is From May 11, 2021

Benefits Of Jeera Tea: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, जीरे की चाय पीने के चार फायदे

Health Benefits Of Jeera Tea: जीरा का लैटिन नाम-क्यूमिनम सायमिनम है. जीरे को आमतौर पर हर भारतीय व्यंजन में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जीरा खाने को सुगंधित और एक अलग टेस्ट देने का काम करता है. जीरा सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का काम ही नहीं करता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Benefits Of Jeera Tea: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, जीरे की चाय पीने के चार फायदे
Jeera Tea: जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.
  • जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है.
  • जीरे की चाय का सेवन कर वजन को कम कर सकते हैं.
  • जीरे की चाय के सेवन से मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है.

Health Benefits Of Jeera Tea: जीरा का लैटिन नाम-क्यूमिनम साइमिनम हैं. जीरे को आमतौर पर हर भारतीय व्यंजन में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जीरा खाने को सुगंधित और एक अलग टेस्ट देने का काम करता है. जीरा सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का काम ही नहीं करता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार है जीरा. जीरे को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. जीरे में फाइबर आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक, विटामिन्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है और साथ ही यह सूजन को कम करने और मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में कारगर है. जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. जीरे को आप अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. जीरे की चाय या सलाद, छाछ, लस्सी में डालकर. ये स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को तमाम परेशानियों से बचाने में मदद कर सकता है. तो चलिए आज हम आपको जीरे की चाय पीने के फायदों के बारे में बताते हैं.

  

जीरे की चाय पीने के फायदेः (Jeere Ki Chai Peene Ke Fayde)

1. वेट-लॉसः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो जीरे की चाय का सेवन करें. भाग-दौड़ भरी जिंदगी और समय की कमी के चलते हम फास्ड फूड खाने के आदि होते जा रहे हैं जो न केवल हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं बल्कि वजन बढ़ने का भी एक कारण है. जीरे की चाय का सेवन कर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं.

2. ब्रेन पावरः

जीरे की चाय के सेवन से मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है. इसमें विटामिन बी6 होता है जो ब्रेन पावर को बढ़ाने में मदद कर सकते है. इसका नियमित सेवन करने से मेमोरी को तेज किया जा सकता है. 

k2dfoj0o

जीरे की चाय के सेवन से मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है. Photo Credit: iStock

3. एनर्जीः

जीरे की चाय पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते है. इससे एनर्जी के लेवल को बढ़ाया जा सकता है. अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप जीरे की चाय का सेवन कर सकते हैं.

4. इम्यूनिटीः

जीरे में विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

Covid-19 वैक्सीन के बाद क्यों लग रही है ठंड या बुखार? जानें टीके से पहले और बाद की सावधानियां 

जीरे की चाय कैसे बनाएंः (How To Make Jeera Chai)

आवश्यक सामग्री:

1 चम्मच जीरा
डेढ़ कप पीने का पानी
आधा चम्मच शहद (वैकल्पिक)

तरीका:

1. एक बर्तन में जीरा डालें. धीमी आंच पर लगभग 5-6 सेकंड तक गर्म करें.
2. जीरे के ऊपर पानी डालें और उबाले
3. बर्तन को ढक्कन के साथ कवर करें, इसे 3-5 मिनट के लिए आराम दें.
4. एक कप में छाने अगर आपको कड़वाहट कम करनी है तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Best Time To Eat Paneer: रोजाना खाली पेट पनीर खाने के 6 फायदे
Fruit Peel For Skin: चेहरे को चमकदार बनाने के लिए इन तीन फलों के छिलकों का करें इस्तेमाल
Egg Muffins: कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का है मन तो ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर एग मफिन्स
Murgh Malaiwala: चिकन खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें क्रीमी, टेस्टी मुर्ग मलाईवाला रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Benefits Of Jeera Tea, Jeera Tea Benefits, Jeera Tea For Health, Jeera Tea Health Benefits, Jeera Tea For Weight Loss, Cumin Tea, Cumin Benefits In Hindi, Jeere Ki Chai Peene Ke Fayde, How To Make Jeera Chai, Jeera Chai For Immunity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com