- बैंगन को कई प्रकार से खाने में इस्तेमाल किया जाता है.
- बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है.
- इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है बैंगन का सेवन.
Health Benefits Of Eating Eggplants: क्या आपकी भी पसंदीदा सब्जियों में से एक है बैंगन. दरअसल बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है. बैंगन को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है. बैंगन में बहुत से ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते हैं. बैंगन को कई प्रकार से खाने में इस्तेमाल किया जाता है. जैसे-आलू बैंगन की सब्जी, बैंगन फ्राई, बैंगन पकौड़ा, न जाने कितने तरीकों से हम बैंगन यानी एगप्लांट का उपयोग करते है. बैंगन में विटामिन, फेनोलिक्स, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं बैंगन को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको बैंगन खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.
बैंगन खाने के फायदेः (Baingan Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है बैंगन का सेवन. बैंगन में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. बैंगन को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हार्टः
बैंगन के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. बैंगन धमनियों की दीवारों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने और यहां तक की खून की नसों में भी खून को ठीक प्रकार से बहने में मदद कर सकता है.

बैगन के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. Photo Credit: iStock
3. कोलेस्ट्रॉलः
बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है. बैंगन में पोटेशियम व मैंग्नीशियम की अधिकता होती है. जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
4. एनर्जीः
बैंगन को एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप बैंगन का सेवन कर सकते हैं. बैंगन के सेवन से एनर्जी को बूस्ट किया जा सकता है.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Vitamin C Rich Fruits For Immunity: अनानास, नींबू, संतरा समेत इन पांच फलों के सेवन से तेजी से बूस्ट कर सकते हैं इम्यूनिटी
Avocado For Health: एवोकाडो खाने के चार कमाल के फायदे
Benefits Of Asafoetida: दांत दर्द, मिर्गी, पाचन और स्किन समेत हींग के इस्तेमाल से मिलने वाले 9 फायदे
Rajma Chaat Recipe: स्वाद के साथ अगर आप भी चाट को देना एक हेल्दी ट्विस्ट तो आजमाएं यह बेहतरीन राजमा चाट- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं