विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2025

शौक से खाते हैं बैंगन, तो जान लें इससे होने वाले ये 6 कमाल के फायदे

Baigan Ke Fayde: बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता है. बैंगन सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है.

शौक से खाते हैं बैंगन, तो जान लें इससे होने वाले ये 6 कमाल के फायदे
Brinjal Benefits: बैंगन खाने के शानदार फायदे.

Brinjal Benefits In Hindi: बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. बैंगन को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. भारतीय घरों में सबसे ज्यादा बैंगन को आलू के साथ मिलाकर बनाया जाता है. इसका भरता बनाया जाता है, इसे भरवां भी कई लोग बनाते हैं. बैंगन खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि बैंगन में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन के, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, पोटैशियम और कार्ब्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं बैंगन खाने से होने वाले लाभ.

बैंगन खाने के फायदे- (Baigan Khane Ke Fayde)

1. डायबिटीज के लिए-

बैंगन में पाए जाने वाले फेनोलिक्स (कार्बोलिक एसिड) टाइप-2 डायबिटीज की समस्या के जोखिम को कम कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में बैंगन का सेवन कर सकते है. 

ये भी पढ़ें- 15 दिन सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये 3 चीजें, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप 

Latest and Breaking News on NDTV

2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए-

मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयरन, जिंक, फोलेट और विटामिन ए, बी व सी उपयोगी माने जाते हैं, जो बैंगन में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

3. पाचन के लिए-

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, तो आप बैंगन को डाइट में शामिल कर पाचन तंत्र को बेहतर कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं 

4. इम्यूनिटी के लिए-

बैंगन में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.  

5. एनर्जी के लिए-

अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो आप बैंगन का सेवन कर सकते हैं. बैंगन के सेवन से एनर्जी को बूस्ट किया जा सकता है.

6. मोटापा के लिए-

बैंगन में फैट और कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं. वजन को घटाने के लिए आप डाइट में बैंगन को शामिल कर सकते हैं.

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brinjal Benefits, Brinjal Khane Ke Fayde, Eggplant Benefits, Brinjal Benefits Hindi, Is Eggplant Good For Health, Eggplant Recipe, What Happens If You Eat Baigan, Can I Eat Eggplant, Who Should Eat Papaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com