- सोंठ का इस्तेमाल वजन कम करने में भी किया जाता है.
- सोंठ का सेवन दूध के साथ करने से यूरिन इन्फेक्शन को ठीक किया जा सकता है.
- सोंठ और गुड़ की चाय पीने से बहुत फायदा होता है.
मौसम में होने वाले बदलाव का सीधा असर हमारे हेल्थ पर पड़ता है. ऐसे में हमारे घर के किचन में ही कई ऐसी गुणकारी चीजें होती है, जिन्हें खाने से शरीर पर मौसम में होने वाले बदलाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता और हम बीमार होने से बच जाते हैं. हम बात कर रहे हैं सोंठ या फिर सूखे अदरक की. सर्दियों में चाय में अदरक डालकर पीने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है. वहीं इस अदरक को जब सुखा लिया जाता है, तो फिर इसे सोंठ के नाम से जाना जाता है. कई घरों में सोंठ को पीसकर उसका इस्तेमाल सब्जी का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन स्वाद के अलावा सोंठ का सेवन करने के दूसरे भी कई फायदे होते हैं. तो आइए जानते हैं सोंठ के लाभकारी गुणों के बारे में-
सर्दी -
मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को सर्दी हो जाती है. फिर तमाम तरह के घरेलू नुस्खे ट्राई करने के बाद भी सर्दी जाने का नाम नहीं लेती है, ऐसे में सोंठ और गुड़ की चाय पीने से बहुत फायदा होता है. हालांकि कई लोग सर्दी से बचने के लिए अदरक वाली चाय पीते है, लेकिन अदरक से ज्यादा फायदेमंद सोंठ मिलाकर बनाई गई चाय होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिर दर्द से राहत -
ऐसा अक्सर होता है कि काम की अधिकता के कारण सिर दर्द होने लगता है, जिसे कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाइयां खाते है फिर भी आराम नहीं मिलता. ऐसे में पिसी हुई सोंठ का पेस्ट बनाकर रात के समय सिर पर लगाने से कमाल की राहत मिलती है. वहीं जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें नियम से दो चम्मच सोंठ को गर्म पानी में मिलाकर पीना चाहिए. ऐसा करने से माइग्रेन से राहत मिलती है.
वेट कंट्रोल -
सोंठ का इस्तेमाल वजन कम करने में भी किया जाता है. आयुर्वेद में भी सोंठ को वजन कम करने का रामबाण इलाज माना गया है. वजन कम करने के लिए एक चौथाई सोंठ पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर रोज नियम के साथ पीने से वजन नहीं बढ़ता. आप चाहें तो गर्म पानी के साथ थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.

Photo Credit: iStock
यूरिन इन्फेक्शन से मिलेगी राहत -
कई बार प्रदूषित पानी पीने की वजह से यूरिन इन्फेक्शन या फिर किडनी की समस्या होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर लंबे समय तक यूरिन इन्फेक्शन रहता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. ऐसे में सोंठ का सेवन दूध के साथ नियमित रूप से करने से यूरिन इन्फेक्शन को ठीक किया जा सकता है. सोंठ की कड़वाहट को कम करने के लिए थोड़ी सी शक्कर मिलाई जा सकती है. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें भूल कर भी शक्कर नहीं मिलानी चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Remove Excess Oil From Curries: इस इनोवेटिव हैक के साथ ग्रेवी और करीज में से हटाएं एक्ट्रा तेल
अगर आप भी हैं एसिडिटी से परेशान तो आजमाएं ये पांच घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं