- 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है
- चॉकलेट डे प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है
- चॉकलेट डे पर चॉकलेट मूज़ और चमकदार मैरंग शीट के साथ बनाएं चॉकलेट फ्यूलेंट
Happy Chocolate Day 2021: आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक का ये तीसरा दिन बेहद खास होता है. वेलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी को मनाया जाता है, चॉकलेट डे प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन वो अपने रिश्ते को एक मिठास के साथ शुरू करते हैं, एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. मीठे के साथ अपने रिश्ते को और मीठा बनाने वाला दिन है चॉकलेट डे. चॉकलेट हमारे स्वस्थ्य के लिए अच्छी होती है और साथ ही यह खाने में भी बहुत ही टेस्टी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी देशों के लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट के रूप में देते थे और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. अगर चॉकलेट बस टेस्ट की वजह से आपको पसंद है तो जान लीजिए कि चॉकलेट दिमाग में हैप्पी फीलिंग को भी बढ़ाती है. चॉकलेट खाने से ब्रेन से हैप्पिनेस फील कराने वाला हार्मोन डोपामाइन रिलीज होता है. इसलिए दिल हैप्पी-हैप्पी रहता है. तो क्यों न आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट डे पर कुछ स्पेशल बनाएं, तो चलिए आज हम आपको ऐसी रेसिपी के बार में बताते हैं जो आपके चॉकलेट डे को खास बना देगी. प्यार के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, चॉकलेट मूज़ और चमकदार मैरंग शीट के साथ बेहतरीन डिजर्ट जिसे वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट रेसिपी कहते हैं इसे आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट डे पर बना सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
चॉकलेट डे स्पेशल होममेड चॉकलेट रेसिपीः
9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक का ये तीसरा दिन बेहद खास होता है. इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट के रूप में देते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. चॉकलेट की यह दिलचस्प रेसिपी आप जैसे चॉकलेट लवर्स के लिए ही है. जी हां, अगर आप भी होममेड चॉकलेट अपने पार्टनर को देकर उन्हें सरप्राइज करना चाहते हैं, तो जरूर ट्राई करें. इसे बनाना काफी आसान है, 30 मिनट में तैयार होने वाली इस चॉकलेट को बनाने के लिए आपको सेमी स्वीट चॉकलेट, वनीला, दूध और नट्स की जरूरत होती है. इसे आप चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर के लिए बना सकते हैं. तो चलिए हम बताते हैं इसे बनाने का तरीका.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Dark Chocolate For Health: दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है डार्क चॉकलेट, जानें 6 अद्भुत लाभ!

चॉकलेट की यह दिलचस्प रेसिपी आप जैसे चॉकलेट लवर्स के लिए ही है.
होममेड चॉकलेट की सामग्रीः
160 ग्राम सेमी स्वीट चॉकलेट
2 टेबल स्पून दूध
1/2 कप नट्स, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून वनीला/आमंड एसेंस
ग्रीस प्लेट चॉकलेट रखने के लिए
होममेड चॉकलेट बनाने की विधिः
1. एक पैन में चॉकलेट और दूध डालें.
2. एक बड़े पैन में पानी उबाल लें और आंच को बंद कर दें.
3. तुंरत चॉकलेट वाले पैन को इस गर्म पानी के ऊपर रख दें और धीरे-धीरे इसे चलाएं जल्दी ही चॉकलेट पिघलने लगेगी.
4. जब यह मिश्रण अच्छे से मिल जाए तो पैन को हटा लें.
5. इसमें वनीला एसेंस मिलाएं.
6. इसमें नट्स मिलाएं और चम्मच भरकर इस मिश्रण को ग्रीस प्लेट में डाले और इसे सेट होने दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Easy Snack Recipe: मेदू वड़ा बनाने की इतनी सरल रेसिपी आपने कभी नहीं देखी होगी, यहां देखें वीडियो
Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स ने शेयर की पीएम मोदी साथ चाय पीने वाली फोटो
Egg (Anda) Chana Chaat: इस हाई प्रोटीन, स्वादिष्ट स्नैक को अपनी फैमिली के लिए एक बार जरूर बनाएं
Indian Cooking Tips: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें यह मजेदार साउथ इंडियन स्टाइल राजमा राइस
ये 6 बेहतरीन साउथ इंडियन चटनी रेसिपीज किसी भी डिश को बनाएंगी कम्पलीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं