Happy Chocolate Day 2021: वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week 2021) की वजह से प्यार करने वालों के लिए फऱवरी का महीना सबसे खास और अहम होता है. दुनियाभर के लवर्स पर इस महीने में प्यार का खुमार छाया होता है. आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा और सबसे मीठा दिन यानी चॉकलेट डे (Chocolate Day 2021) है. वैलेंटाइन वीक में मनाए जाने वाले चॉकलेट डे की अपनी अहमियत होती है. चॉकलेट डे पर दुनियाभर के कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट (Chocolate Day) उपहार में देते हैं और चॉकलेट की मिठास से अपने रिश्तों में मिठास घोलते हैं. इस चॉकलेट डे अपने पार्टनर को उपहार में डार्क चॉकलेट दें, इससे आपके रिश्ते की मिठास तो बढ़ेगी ही साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.
Chocolate Day 2021 पर जानिए डार्क चॉकलेट खाने के 5 बड़े फायदे
1. ब्लड प्रेशर होगा कम
कई स्टडी में यह दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट में भारी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है. स्टडी में यह भी बताया गया है कि डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है. नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में एक स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला पदार्थ है, जो हमारे रक्त वाहिकाओं में छोटे रिसेप्टर्स पर कार्य करता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. कोलेस्टेरॉल का स्तर कम करे
स्टडी में बताया गया है कि मध्यम मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में एलडीएल यानी बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक खतरा कम होता है.
3. दिमाग के फंक्शन को बेहतर करे
डार्क चॉकलेट के सेवन से आप अपने कार्य पर अधिक फोकस कर पाते हैं. इसके सेवन से याददाश्त तेज़ होती है. 2012 में, नॉटिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि डार्क चॉकलेट खाने से कम से कम कुछ घंटों के लिए दिमाग के कुछ प्रमुख हिस्सों में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे कार्य में आपका प्रदर्शन बेहतर होता है और आप अलर्ट रहते हैं.
4. वज़न को कंट्रोल में रखें
डार्क चॉकलेट के सेवन से वज़न भी कंट्रोल में रहता है. साल 2012 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में 1000 अमेरिकियों की डाइट की जांच की गई. जिसमें सामने आया कि जो लोग हफ्ते में कई बार डार्क चॉकलेट खाते हैं वे औसतन उन लोगों को मुकाबले स्लिम थे, जो कभी-कभार चॉकलेट का सेवन करते हैं.
5. मूड को फ्रेश करता है
डार्क चॉकलेट शरीर में एंडोर्फिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो हमारे दिमाग को अच्छा संचरण देते हैं और हमारे मूड को बेहतर करने में सहायक होते हैं. यह आपको खुश महसूस कराता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं