Vivo Price Hike: Vivo ने भारत में अपने Y सीरीज के पांच स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इनमें Vivo Y51 Pro 5G, Vivo Y31 5G, Vivo Y21, Vivo Y11 और Vivo Y19s शामिल हैं. कंपनी ने अपनी भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमतें अपडेट कर दी हैं. Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. ये कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की कमी बनी हुई है.
Vivo Y सीरीज की नई कीमतें
Vivo Y51 Pro 5G को मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था. अब इसके दोनों वैरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 32,999 रुपये में मिल रहा है. पहले इसकी कीमत 30,999 रुपये थी. यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Vivo Y51 Pro 5G की कीमत अब 37,999 रुपये हो गई है. पहले ये मॉडल 33,999 रुपये में उपलब्ध था. इस मॉडल पर सीधे 4,000 रुपये की कीमत बढ़ी है.
Vivo Y31 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई है. इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल अब 27,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 25,999 रुपये थी. 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 28,999 रुपये से बढ़कर 31,999 रुपये हो गई है.

Vivo Y31 5G
Vivo Y21 और Vivo Y11 की कीमत भी बढ़ाई गई है. दोनों फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल अब 22,499 रुपये और 20,999 रुपये में उपलब्ध हैं. पहले Vivo Y21 की कीमत 20,999 रुपये और Vivo Y11 की कीमत 18,999 रुपये थी.
Vivo Y19s की कीमत में भी बड़ा बदलाव
Vivo Y19s की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 14,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Vivo Y19s की कीमत अब 17,499 रुपये है. यह फोन भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ था और उस समय इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये थी. इस तरह Vivo Y19s की शुरुआती कीमत में अब लॉन्च कीमत के मुकाबले 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.
Vivo की यह कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में स्मार्टफोन कंपनियों को रैम और NAND चिप की कमी का सामना करना पड़ रहा है. मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की उपलब्धता पर दबाव बढ़ने से स्मार्टफोन बनाने की लागत प्रभावित हो रही है.
आपको बता दें कि हाल के दिनों में Vivo के अलावा OnePlus, Oppo और Realme ने भी अपने मौजूदा स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. वहीं नए स्मार्टफोन भी अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा कीमत पर लॉन्च किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कब और कितना दिया गया घूस? ये वेबसाइट खोल देगी पूरी पोल, भारतीय छात्र ने बनाई कमाल की साइट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं