Ghee Banane Ka Tarika: मेरा नाम शिवानी है और मैं एक कॉर्पोरेट जॉब करती हूं. मेरी जिंदगी हमेशा भागदौड़ से भरी रहती है, ऑफिस, मीटिंग्स, डेडलाइन्स. लेकिन, इन सबके बीच एक चीज हमेशा मेरे दिल के करीब रही है घर का खाना और खासकर देसी घी. बचपन से मैंने अपनी मां को मलाई जमा करते देखा है. वे रोज-रोज दूध की मलाई इकट्ठा करतीं, फिर कई दिनों बाद उसे कढ़ाई में घंटों तक पकाकर घी बनाती थीं. ये प्रक्रिया काफी लंबी और मेहनत वाली होती थी. कई बार तो मैं सोचती थी कि इतना समय किसके पास है? लेकिन एक दिन मुझे ऐसी आसान ट्रिक पता चली, जिसने मेरी और मेरी मां दोनों की जिंदगी आसान बना दी.
बचपन की यादें और मेहनत वाला तरीका
शिवानी ने बताया कि,

फिर मुझे मिली ये स्मार्ट ट्रिक
एक दिन मैंने सोचा कि क्या घी बनाने का कोई आसान तरीका नहीं हो सकता? तभी मुझे प्रेशर कुकर वाली एक शानदार ट्रिक के बारे में पता चला और मैंने तुरंत इसे ट्राई किया.
ये भी पढ़ें: तपती गर्मी और लू से है बचना? तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा एकदम कूल-कूल
मैंने क्या किया?
- सबसे पहले मैंने जमा हुई मलाई को प्रेशर कुकर में डाला.
- उसमें एक पूरा नींबू निचोड़ दिया.
- फिर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पर रखा.
- जैसे ही एक सीटी आई, मैंने गैस बंद कर दी.
- प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोला.
- फिर बिना ढक्कन के थोड़ी देर और पकाया.
बस! कुछ ही मिनटों में मेरे सामने शुद्ध, खुशबूदार और दानेदार घी तैयार था.
ये ट्रिक काम कैसे करती है?
इस ट्रिक का जादू है नींबू और प्रेशर कुकर का कॉम्बिनेशन. नींबू की खटास मलाई को जल्दी फाड़ने (separate करने) में मदद करती है, जिससे फैट और बाकी हिस्सा अलग हो जाता है. वहीं प्रेशर कुकर में हाई हीट और प्रेशर के कारण ये प्रक्रिया बहुत तेजी से पूरी हो जाती है. यानी जो काम पहले घंटों में होता था, अब वो कुछ ही मिनटों में हो जाता है.
मिनटों में तैयार घी
पहले जहां मां को घी बनाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, अब वही काम 10-15 मिनट में हो जाता है. और सबसे अच्छी बात घी की क्वालिटी भी शानदार रहती है, बिल्कुल बाजार से बेहतर.
ये भी पढ़ें: दाल-चावल में जान डाल देगा ये तरबूज छिलके का खट्टा-चटपटा अचार, यहां जानें आसान रेसिपी
मां की खुशी देखने लायक थी

बस आपको इन बातों का रखना है ध्यान:
- नींबू ज्यादा न डालें, वरना स्वाद खराब हो सकता है.
- कुकर खोलते समय सावधानी रखें.
- धीमी आंच पर आखिर में जरूर पकाएं, ताकि घी अच्छी तरह तैयार हो.
अगर आप भी घी बनाने की लंबी प्रक्रिया से परेशान हैं, तो इस ट्रिक को जरूर ट्राई करें. यकीन मानिए, एक बार इस्तेमाल किया तो फिर पुराने तरीके पर वापस नहीं जाएंगे.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं