विज्ञापन
20 days ago
अहमदाबाद:

Gujarat Local Body Election Voting: गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें भीषण गर्मी के बीच 15 नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार नगर निगमों में जहां 48.55 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया. जिला पंचायतों में 60.22 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 61.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

यह चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट सहित 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में आयोजित किए गए. यह राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रियाओं में से एक है.
 

नौ नवगठित नगर निगमों में पहली बार कराए गए चुनाव

भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार भी मैदान में थे, जिससे कई स्थानों पर बहुकोणीय मुकाबले देखने को मिले. राज्य में नौ नवगठित नगर निगमों- नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव कराए गए.

28 अप्रैल को होगी वोटों की गिनती

यह चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत कराए गए, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का पुनर्गठन और परिसीमन किया गया था. यदि आवश्यक हुआ तो पुनर्मतदान 27 अप्रैल को कराया जाएगा. मतगणना 28 अप्रैल को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है.

मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. पुलिस के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी और विशेष दस्तों की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शाम छह बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, नगर निगमों में 48.55 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 58.12 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 60.22 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 61.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

नगर निगमों में कच्छ जिले के गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 39.85 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वलसाड जिले के वापी नगर निकाय में सबसे अधिक 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

जामनगर में AAP उम्मीदवार का निधन

जामनगर में राजनीतिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 3 के उम्मीदवार, 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह जाडेजा का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है.

जानकारी के अनुसार, कल उन्होंने अस्पताल में उपचार लिया था. आज फिर सीने में दर्द होने के बाद उनका निधन हो गया. इस घटना से स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है.

TMC सांसद युसुफ पठान ने वडोदरा में गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया.

TMC सांसद युसुफ पठान ने कहा, "मतदान सबका अधिकार है, और इसका उपयोग समझदारी से किया जाना चाहिए. विकास के लिए वोट दिया गया है. गुजरात में हुए विकास कार्यों से लोग अवगत हैं. गुजरात ने हमेशा विकास को चुना है. कई शिकायतें आती हैं कि ये समस्या पिछले पांच वर्षों में उत्पन्न हुई है, लेकिन जनता सब कुछ ध्यान में रखती है. गुजरात के सचेत नागरिक हमेशा विकास के लिए मतदान करते हैं."

गुजरात के मंत्री संजय सिंह महिदा ने नाडियाड में गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया.

अदाणी एयरपोर्ट के डायरेक्टर जीत अदाणी ने पत्नी के साथ गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में किया मतदान

गुजरात आम सभा चुनाव, दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

जिला पंचायत - 56.22 प्रतिशत

तालुका पंचायत - 56.71 प्रतिशत

नगर निगम - 50.21 प्रतिशत

अहमदाबाद निगम - 38.16 प्रतिशत

Gujarat Local Body Election Voting Live: वोट डालने के बाद चाय की चुस्की लेते सीएम भूपेंद्र पटेल

Gujarat Local Body Election Voting Live: सीएम भूपेंद्र पटेल ने वोट डालने के बाद कार्यकर्ताओं संग ली चाय की चुस्की

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज मतदान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया.लोकतंत्र के इस पर्व के बीच मुख्यमंत्री ने बिना किसी प्रोटोकॉल के एक सामान्य नागरिक की तरह कार्यकर्ताओं के साथ सहज संवाद किया. मुख्यमंत्री की सादगी देखकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ.जनता के प्रतिनिधि के रूप में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के इस उत्सव को जीवंत बना दिया.

Gujarat Local Body Election Voting Live: अमित शाह ने भी डाला स्थानीय चुनाव के लिए वोट

Gujarat Local Body Election Voting Live:शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में डाला वोट,पति-पत्नी ने लोगों से की अपील

शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में वोट डाला,इस दौरान पति-पत्नी ने लोगों से अपील भी की है.सबसे पहले वोट डालकर अपनी शादी को साबित किया. मेघराज के पार्थ सुथार और दीया सुथार ने वोट डाला है.

Gujarat civic polls Live: गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने आएगा अडानी परिवार

 गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति अडाणी,बेटे जीत अडाणी और बहू दीवा अडाणी भी वोट डालने आएंगे. 

Gujarat civic polls Live: एक नया इतिहास लिखने के लिए हम तैयार... वोट डालने के बाद बोले हर्ष सांघवी

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा,"आज मैंने,मेरे परिवार ने,शहर के लोगों ने राज्य के लोगों ने मतदान किया है. प्रधानमंत्री मोदी की विकास की राजनीति और विकास यात्रा को और मजबूत बनाने के लिए गुजरात के लोग आगे आए हैं. गुजरात के सभी नागरिक साथ मिलकर एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं. आज मैंने भी विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया है. मेरे शहर और राज्य के लोग भी उत्साह पूर्वक मतदान कर रहे हैं. भाजपा और गुजरात के नागरिक सब मिलकर टीम गुजरात के तौर पर काम कर रहे हैं."

Gujarat Local Body Election Voting Live: 10 बजे तक कहां कितना मतदान?

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,सुबह 9:45 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-

➔नगर निगम: 5.55%

➔नगरपालिका: 7.92%

➔तालुका पंचायत: 7.58%

➔जिला पंचायत: 6.25%

Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान केंद्र में था अंधेरा,राज्यपाल मंगूभाई ने अधिकारियों को टोका

मतदान केंद्र में अंधेरा होने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पोलिंग स्टाफ को टोकते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए उन्होंने तुरंत प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था करने के लिए कहा.

Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वार्ड नंबर 13 के उम्मीदवारों के लिए कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया. मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी नर्मदाबेन पटेल ने कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 13 पर मतदान किया है. रोचक बात यह रही कि वो मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे.लोकतंत्र के इस पर्व में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सबसे पहले मतदान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com