Kulfi Faluda Recipe: गर्मी के मौसम में आइसक्रीम, कुल्फी फालूदा या फिर इस तरह की किसी भी ठंडी चीज का नाम सुनते ही एक राहत से मिलती है. तो चलिए आज फिर आपको घर पर ही टेस्टी कुल्फी फालूदा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि घर की बनी कुल्फी में वो बाजार वाली कुल्फी जैसी बात कहा आती है तो आज आपकी इस गलतफहमी को हम दूर कर देंगे. जब आप कुल्फी घर पर बनाते होंगे तो वो दानेदार नहीं बनती होगी या फिर उसमें बर्फ जम जाती होगी. इसके साथ ही आपके पास फालूदा की मशीन नहीं होगी. तो आज आपकी इन सभी परेशानियों का सॉल्यूशन लेकर आई हैं शेफ पंकज भदौरिया. उन्होंने घर पर ही कुल्फी फालूदा बनाने की रेसिपी शेयर की है. जो यकीनन आपको पसंद आएगी. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है.
घर पर बनाएं कुल्फी फालूदा ( Kulfi Faluda Recipe)
क्या आपने कभी खाई है कटहल की आइसक्रीम, अगर नहीं तो यहां देखें शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री:
- 2 लीटर दूध
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
- 1 चुटकी केसर
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप चीनी
फालूदा के लिए:
- 1/2 कप कॉर्न फ्लोर
- 1 ½ कप पानी
- बर्फ
विधि:
- एक बड़े चौड़े पैन में दूध को उबालें. जब दूध आधा रह जाए, तो उसमें केसर, 2 बड़े चम्मच दूध में घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डालें और लगातार चलाते रहें.
- ब्रेड स्लाइस का बारीक चूरा बना लें. दूध में डालें. जब दूध कम होकर गाढ़ा हो जाए, तो चीनी डालें. 3-4 मिनट तक पकाएँ. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और आँच से उतार लें.
- जब दूध ठंडा हो जाए तो इसे कुल्फी के सांचों में भरें और 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
- ½ कप कॉर्नफ्लोर को 1 ½ कप पानी में मिलाएँ. एक हाथ पर बर्फ का पानी तैयार रखें. पाइपिंग बैग और बोतल (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) तैयार करें. बोतल के ढक्कन में 3 छेद करें. कॉर्नफ्लोर के मिश्रण को लगातार हिलाते हुए उबाल लें. मिश्रण के पारदर्शी होने और एक साथ आने तक धीमी आँच पर हिलाते और पकाते रहें.
- अब इसे तुरंत पाइपिंग बैग में भरें और फालूदा बनाने के लिए बर्फ के पानी पर पाइप करें.
- कुल्फी को फालूदा के साथ परोसें.
यहां देखें डीटेल रेसिपी:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं