विज्ञापन

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

क्या आप भी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं, जो स्वाद सेहत और प्रोटीन से भरपूर हो, तो एक बार ओट्स कर्ड राइस रेसिपी को जरूर करें ट्राई.

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी
प्रोटीन से भरपूर रेसिपी.
NDTV

हर कोई चाहता है कि सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ ऐसा मिल जाए, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हो. मगर समय की कमी के चलते कई बार हम अनहेल्दी चीजों की तरफ रूख कर लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बहुत की कम समय में आसानी से प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बना सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. 

​आज हम आपके लिए लाए हैं हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस की एक ऐसी मजेदार रेसिपी, जो स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही इसके सिर्फ 1 कटोरे में आपको मिलता है पूरे 23 ग्राम प्रोटीन. इस रेसिपी को  (aruna_vijay_masterchef) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

​क्यों खास है यह रेसिपी?

इस रेसिपी में दही की ठंडक, ओट्स और चिया सीड्स का फाइबर और न्यूट्रिशन एक साथ मिल जाता है. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं या दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

कैसे बनाएं ​ओट्स कर्ड राइस- 

सामग्री- 

  • ​भुने हुए ओट्स- 3 चम्मच 
  • ​चिया सीड्स- 1 चम्मच 
  • ​ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम
  • ​दूध- 2 चम्मच 
  • ​पानी- 2 चम्मच 
  • ​उबले/भाप में पके स्प्राउट्स 50 ग्राम
  • ​बारीक कटा गाजर- 1/8 कप
  • ​बारीक कटा खीरा- 1/8 कप
  • ​नमक- स्वाद के अनुसार

​तड़के के लिए- 

  • ​तेल- 1 छोटा चम्मच 
  • ​करी पत्ता- 8-10
  • ​राई- 1 छोटा चम्मच 
  • ​मूंगफली- 2 चम्मच 

विधि-

  1. सबसे पहले एक कांच के जार या बाउल में भुने हुए ओट्स, चिया सीड्स, ग्रीक योगर्ट और दूध को डालें. इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें.
  2. अब इस जार को ढककर कम से कम 3 घंटे या फिर पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें. इससे ओट्स और चिया सीड्स दही को सोख लेंगे और एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे.
  3. सुबह फ्रिज से निकालें. अगर मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी सही करें. 
  4. अब इसमें उबले हुए स्प्राउट्स, कटी हुई गाजर, खीरा और स्वाद के हिसाब से नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  5. एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें. इसमें राई, करी पत्ता और मूंगफली डालें.
  6. मूंगफली को हल्का क्रिस्पी होने तक भूनें. अब इस गरमा-गरम तड़के को तैयार ओट्स मिक्सचर के ऊपर डाल दें.
  7. ​आपकी ठंडी-ठंडी, क्रंची और हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस बनकर तैयार है.

टिप्स- 

  • ​पाचन को बेहतर रखने के लिए हमेशा स्टीम किए हुए ओट्स और स्प्राउट्स का इस्तेमाल करें.
  • ​इसे एकदम ठंडा सर्व करें, इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-  जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Breakfast, South Indian Recipe Hindi, Healthy Recipe, Hight Protein Diet, Protein Rich Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com