विज्ञापन

गढ़वाल की स्पेशल चौंसा दाल कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी

पहाड़ी खाने का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो गढ़वाल की चौंसा दाल को एक बार जरूर करें ट्राई.

गढ़वाल की स्पेशल चौंसा दाल कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी
एक बार खाएंगे तो भूलेंगे नहीं स्वाद,
NDTV

दाल को सेहत खा खजाना कहा जाता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. लेकिन क्या आप भी रोज़-रोज़ वही पुरानी दाल खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो उत्तराखंड-गढ़वाल की यह चौंसा दाल को ट्राई कर सकते हैं. दरअसल पहाड़ों का स्वाद ही कुछ अलग होता है और जब बात गढ़वाली चौंसा दाल की हो, तो कहने ही क्या. यह दाल न सिर्फ खाने में  स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है, तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी. 

कैसे बनाएं गढ़वाल की चौंसा दाल- (How To Make Garhwali Chaunsa Dal Recipe)

सामग्री-

  • ​उड़द दाल- 1 कप
  • गेहूं का आटा
  • ​सरसों का तेल- 
  • ​साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • ​काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच (साबुत)
  • ​जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • ​अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
  • ​लहसुन- 10 से 15 कलियां
  • ​हरी मिर्च- 3
  • ​राई- 1 छोटा चम्मच
  • ​हींग- एक चुटकी
  • ​लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​पानी- जरूरत के हिसाब से
  • ​हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
Latest and Breaking News on NDTV

 चौंसा दाल कैसे बनाएं. (Image @ mayurspantry)

विधि-

  1. ​सबसे पहले 1 कप उड़द दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें और अलग रख दें.
  2. अब ओखली में 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च और 1 छोटा चम्मच जीरा डालकर दरदरा कूट लें. 
  3. इसके बाद इसमें 1 इंच अदरक, 10-15 लहसुन की कलियां और 3 हरी मिर्च डालें और सब कुछ एक साथ अच्छे से कूटकर मसाला तैयार कर लें.
  4. ​एक पैन में 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल गरम करें. इसमें धुली हुई उड़द दाल डालें और हल्की आंच पर 5 मिनट तक भून लें. भूनने के बाद दाल को ठंडा होने दें.
  5. जब भुनी हुई दाल ठंडी हो जाए, तो इसे मिक्सी के जार में डालें और दरदरा पीस लें. 
  6. ध्यान रखें कि दाल का पाउडर नहीं बनाना है, इसे थोड़ा दरदरा ही रखना है.
  7. अब पैन में फिर से थोड़ा सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होते ही इसमें 1 छोटा चम्मच राई और एक चुटकी हींग डालें.
  8. अब इसमें ओखली में कुटा हुआ ताजा मसाला डालें. साथ ही 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें.
  9. ​भुने हुए मसाले में पिसी हुई उड़द दाल और 2 चम्मच गेहूं का आटा डालें. इसे धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें ताकि आटे का कच्चापन निकल जाए.
  10. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं. पानी डालते समय इसे अच्छे से चलाते रहें ताकि दाल में गुठलियां न बनें.
  11. जरूरत के हिसाब से थोड़ा और पानी बढ़ाएं और दाल को लगभग 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. 
  12. धीरे-धीरे पकने से ही इस दाल का असली गढ़वाली स्वाद बाहर आता है.
  13. जब दाल अच्छी तरह पक जाए और गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया डालें.
  14. ​आपकी गरमा-गरम और खुशबूदार गढ़वाली चौंसा दाल तैयार है, इसे चावल या रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- कमजोर हड्डियां और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या? बच्चों को रोज खिलाएं कैल्शियम और पोषण से भरपूर ये लड्डू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garhwali Cuisine, Pahadi Dal Recipe Better Than Restaurant, Chaunsa Dal Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com