विज्ञापन

90 लाख भारतीयों को बचाने की चुनौती, JNU प्रोफेसर ने बताया इजरायल-ईरान युद्ध के बीच क्या है भारत की चुनौतियां?

Israel-Iran war Impact on India: ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जेएनयू प्रोफेसर डॉ. मुदस्सिर कमर के अनुसार, भारत के सामने 90 लाख नागरिकों को बचाने और ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने की बड़ी चुनौती है.

90 लाख भारतीयों को बचाने की चुनौती, JNU प्रोफेसर ने बताया इजरायल-ईरान युद्ध के बीच क्या है भारत की चुनौतियां?

Israel-Iran war Impact on India: मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या ने वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है. इन सभी बातों ने भारत के सामने सामरिक मोर्चे पर चुनौतियां पेश कर दी हैं. जेएनयू के वेस्ट एशियन स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुदस्सिर कमर ने एनडीटीवी से कहा कि यह स्थिति भारत के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है.

'90 लाख भारतीयों की सुरक्षा की चुनौती'

खाड़ी देशों में भारत की एक विशाल आबादी रहती है. डॉ. कमर के अनुसार, "करीब 90 लाख भारतीय वर्कर और स्टूडेंट रहते हैं. उनकी सुरक्षा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना होगा, जिससे जिससे गल्फ रीजन में भारतीय समुदाय का हित कमजोर हो."

Israel-Iran war Impact on India

Israel-Iran war Impact on India

'कच्चे तेल की कीमतों का संकट'

जब से इजरायल ने ईरान पर हमला किया है तभी से कच्चे तेल की कीमतों पर सभी की नजरें जमी हुई हैं. डॉ. मुदस्सिर कमर के अनुसार, "भारत अपनी जरूरत का करीब 40 से 50 फीसदी कच्चा तेल मध्य एशिया के देशों से आयात करता है. युद्ध के लंबा खिंचने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका है." यानी तेल महंगा होने का सीधा मतलब है भारत का आयात बिल बढ़ना, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- ईरान के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल है?

'भारत के ईरान और इजरायल के बीच संतुलन की चुनौती'

भारत के संबंध इजरायल और ईरान दोनों के साथ बेहद करीबी हैं. एक तरफ जहां इजरायल भारत का बड़ा रक्षा भागीदार है, वहीं ईरान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के हिसाब से जरूरी है. डॉ. कमर का मानना है कि भारत को एक डिप्लोमैटिक टाइट्रोप पर चलना होगा. यानी भारत ना तो ईरान को पूरी तरह छोड़ सकता है और ना ही इजरायल से दूरी बना सकता है.

यह भी पढ़ें- गृह युद्ध, नया लीडर, अमेरिकी पपेट या सैन्य शासन... ईरान में अब क्या-क्या हो सकता है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com