महाराष्ट्र के अकोला से गणपति पंडाल में दान पेटी तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सोशल-मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है. लोग चोरी के इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. वहीं, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
दरअसल, यह घटना उमरी वासियों के राजा श्री संत रोहिदास महाराज गणेशोत्सव गणपति पंडाल की है. जहां 25 सितंबर को दोपहर 2:13 बजे एक चोर ने दान पेटी से हजारों रुपए चुरा लिये. इस घटना के समय मंडप के कार्यकर्ता पंडाल के पीछे काम कर रहे थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चोर ने मौके का लाभ उठाकर गणपति पंडाल में प्रवेश किया और श्री गणपति बप्पा के सामने रखी दान पेटी खोलकर उसमें आए चढ़ावों पर अपना हाथ साफ कर दिया. इसके बाद वह गणपति पंडाल से निकलकर फरार हो गया.
महाराष्ट्र: गणपति पंडाल में रखी दान पेटी तोड़कर हजारों रुपये उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना pic.twitter.com/Ln5AORFzU2
— NDTV India (@ndtvindia) September 26, 2023
गणपति पंडाल में हुई चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. मंडप के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार, यह चोरी 15000 से 16000 रुपए की हुई है. सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश में हैं और जांच में जुटी है.
गणपती उत्सव के अवसर पर चोरी की इस अजब-गजब घटना सामने आने के बाद अब सभी गणेश पंडाल कमेटी की तरफ से ऐसी मांग की जा रही है कि बड़े मंडपों पर 2 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं