विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2025

गाजर का सूप पीने के क्या फायदे हैं?

Carrot Soup Benefits: गाजर में विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यही कारण है कि गाजर का सूप पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं.

गाजर का सूप पीने के क्या फायदे हैं?
गाजर खाने से कौन सी बीमारी ठीक हो जाती है?

Carrot Soup Benefits: सर्दियों के मौसम में गर्म-गर्म सूप का मजा ही कुछ और है. वहीं, अगर वो सूप स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो तो बस क्या कहने. सर्दियों के मौसम में गाजर की सब्जी का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है, लेकिन क्या कभी आपने इसका सूप ट्राई किया है? गाजर में विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यही कारण है कि गाजर का सूप पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं.

गाजर सूप के क्या फायदे हैं?

आंखों: गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और रात में देखने की क्षमता को मजबूत करता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए इस सूप का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: कौन से मौसम में दही नहीं खानी चाहिए? दही की तासीर ठंडी है या गर्म? सर्दियों में दही कैसे खाएं

पाचन: गाजर खाने में हल्की और फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को दुरुस्त रख सकती है. ऐसे में अगर आप गाजर के सूप को पीते हैं तो पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कब्ज, गैस और अपच से राहत पा सकते हैं. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो भारी खाना नहीं खा पाते.

वजन: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और डाइटिंग कर रहे हैं, तो गाजर का सूप आपके लिए बहुत फायदा कर सकता है. यह कम कैलोरी वाला होता है, लेकिन पेट भरने का एहसास देता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

दिल: गाजर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है साथ ही, इसके एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Winter Soup Recipe, Warm Up With Soup, Carrot Soup Recipe For Winter, Gajar Soup Pine Ke Fayde, How To Make Carrot Soup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com