विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2025

कच्चे गाजर का अचार खाने से क्या फायदा होता है?

Gajar Ka Achar Ke Kya Fayde Hain: तो चलिए जानते हैं गाजर का अचार खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं, साथ ही इसे खाने के सही तरीके क्या हैं?

कच्चे गाजर का अचार खाने से क्या फायदा होता है?
Gajar achar kisko khana chahie

Gajar Ka Achar Ke Kya Fayde Hain: दाल चावल हो या छोले भटूरे अचार के बिना इन सब का स्वाद मानो अधूरा सा लगता है. आम, नींबू और लहसुन के अचार के बारे में तो हमने सुना ही है, लेकिन क्या आप गाजर के अचार को खाने से  होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? जैसे गाजर के कई फायदे हैं वैसे ही इसका अचार भी किसी से कम नहीं है. गाजर का अचार स्वाद में अनोखा और पौष्टिकता से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, सी,  फाइबर, और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं गाजर का अचार खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं, साथ ही इसे खाने के सही तरीके क्या हैं?

गाजर खाने के फायदे?

पाचन: गाजर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद कर सकती है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करवा सकती हैं. अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो गाजर का अचार आपकी इन दिक्कतों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. 

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे करें?

रोग प्रतिरोधक क्षमता: गाजर में विटामिन सी ज्यादा होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. गाजर के अचार में इस्तेमाल हुए मसालों जैसे हल्दी, राई, और मेथी के एंटीबैक्टीरियल गुण भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

आंखों: गाजर में पाया जाने वाला विटामिन ए और बेटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने और दृष्टि सुधारने में मदद कर सकते हैं. पोषक तत्वों और स्वाद से भरपूर ये अचार आंखों की हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं. जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए गाजर के अचार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

स्किन: गाजर में मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को गहराई से सफाई करते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से गाजर का अचार खाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pickles, Gajar Mooli Ka Achar, Carrot Radish Pickle, How To Make Gajar Mooli Ka Achar, Gajar Mooli Ka Achar Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com