विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2016

एफएसएसएआई कर रहा फूड लेबलिंग नियमों का रीव्यू

एफएसएसएआई कर रहा फूड लेबलिंग नियमों का रीव्यू
नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) फूड लेबलिंग नियमों में संशोधन कर रहा है। साथ ही वह वैश्विक मॉडलों की समीक्षा भी कर रहा है। प्राधिकरण के सीईओ पवन कुमार अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि “हमारे लेबलिंग प्रावधानों की इस समय समीक्षा चल रही है। हम कोडेक्स नियमों पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा हम चाहते हैं कि हमारे लेबलिंग नियम मज़बूत हों। जहां तक नियमों का सवाल है, तो एफएसएसएआई दुनिया की सबसे बढ़िया प्रणालियों पर विचार करेगा। उन्होंने देश में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला है”।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Food Label Method, Review, FSSAI, एफएसएसएआई, रिव्यू, फूड लेबल रिव्यू, फूड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com