विज्ञापन

Fridge Buying Guide: दिवाली पर फ्रिज खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा

अगर आप फ्रिज बदलने का सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले नीचे बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखें.

Fridge Buying Guide: दिवाली पर फ्रिज खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा
कौन सा फ्रिज सबसे अच्छा है?
NDTV

दीवाली आने ही वाली है, अब घर की साफ-सफाई, नए पर्दों की खड़ाखड़हट और हर कोने में जगमगाते दीयों की तैयारी के बीच, रसोई से आने वाली मीठी-मीठी खुशबुओं का दौर भी शुरू होने ही वाला है. ऐसे में बाजार में ऑफर्स की ऐसी बहार है कि हर कोई टीवी से लेकर नए फ्रिज पर हाथ साफ करने को बेताब है. बाजार में भारी भीड़ होगी, जहां कोई नया टीवी देख रहा होगा तो कोई अपने घर के लिए के लिए शानदार फ्रिज की तलाश में होगा. 

इस दिवाली अगर आप भी नया फ्रिज खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

परिवार की जरूरत और साइज:

लोग अक्सर सोचते हैं कि अगर घर में सिर्फ दो लोग रहते हैं, तो एक छोटा-सा फ्रिज ही काफी है, लेकिन जरा सोचिए त्योहारों के इस सीजन में जब आप हफ़्तेभर की ताजा सब्जियां, काजू-कतली, बादाम-पिस्ता के डिब्बे, गाजर के हलवे का सामान और ढेर सारा दूध एक साथ रखना चाहते हैं, तो क्या वो छोटा कोना कम नहीं पड़ जाएगा? चाहे आप दो लोग हों या अकेले रहते हों, अगर आपकी रसोई में पकवानों का स्टॉक बड़ा है, तो फ्रिज का साइज भी बड़ा ही चुनिए, वरना आपको आपको फायदे की वजह नुकसान हो सकता है. 

फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी:

याद है वो पुराने फ्रिज, जिनके फ्रीजर में दीवाली की सफाई के वक्त बर्फ का ऐसा पहाड़  जमा मिलता था जैसे कोई ग्लेशियर आ गया हो? उस जमी हुई बर्फ को पिघलाने में आधे से ज्यादा दिन खराब हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी आ गई है. यह तकनीक फ्रिज के अंदर बर्फ जमने ही नहीं देती. अगर आप इसको ध्यान में रखते हुए फ्रिज खरीदते हैं, तो बड़िया बर्फ भी जमेगी और फ़्रीज़र में और भी कई चीजें जैसे फल और सब्जियां रखने की जगह मिलेगी. 

कन्वर्टिबल फीचर्स

कई बार समान इतना हो जाता है कि फ्रिज के अंदर मिठाइयों के डिब्बे, ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स और तरह-तरह की ग्रेवी वाली डिशेज रखने के लिए जगह हमेशा कम पड़ जाती है. आजकल ऐसे शानदार कन्वर्टिबल फ्रिज आ रहे हैं जो किसी जादू से कम नहीं हैं. जरूरत पड़ने पर आप इसके फ्रीजर वाले हिस्से को भी नॉर्मल फ्रिज में बदल सकते हैं यानी एक झटके में खाने-पीने की चीजें रखने के लिए जगह डबल. आप चाहें, तो अपने हिसाब से इसे वापिस पुराने नॉर्मल मोड पर ला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में कुछ कुरकुरा खाने का मन है? मिनटों में तैयार होंगे ये टेस्टी पकौड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fridge Buying Tips, Fridge Best Deals, Konsa Fridge Kharidna Chahiye, Tips To Buy Refrigerator, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com