विज्ञापन

गुजरात के मेहसाणा में जूस सेंटर से खाद्य विभाग ने पकड़े सड़े-गले और कीड़े वाले आम

Juice Center Raid In Gujarat: खाद्य विभाग ने गुजरात के मेहसाणा के नुगर गांव के पास एक जूस सेंटर पर छापा मारा और 2025 किलो ग्राम सड़े और कीड़े लगे आम और 230 किलोग्राम डिब्बाबंद आम का रस जब्त किया है.

गुजरात के मेहसाणा में जूस सेंटर से खाद्य विभाग ने पकड़े सड़े-गले और कीड़े वाले आम
Juice Center Raid In Gujarat
Instagram

Raid At Mehsana's Juice Center In Gujarat: अगर आप भी गर्मियों में आम का जूस पीने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए. गुजरात के मेहसाणा में एक बड़ा घोटाला पकड़ा गया है. मेहसाणा खाद्य एवं औषधि विभाग ने एक जूस सेंटर के गोदाम पर अचानक छापा मारा और हजारों किलो सड़े-गले और कीड़े लगे आमों को जब्त करके मौके पर नष्ट किया.

मेहसाणा के नुगर गांव के पास महादेव औद्योगिक पार्क में 'पटीदार रस केंद्र' नाम के एक थोक आम विक्रेता का गोदाम है. यहां बाजार में सप्लाई करने के लिए बड़े पैमाने पर रस तैयार किया जा रहा था. खाद्य विभाग को इस संबंध में विशेष सूचना मिलने के बाद खाद्य अधिकारी वी जे चौधरी और उनकी टीम ने जांच में भाग लिया और उस स्थान पर छापा मारा. जब इस जूस केंद्र में रखे आमों का निरिक्षण किया गया तो इस छापेमारी के दौरान न केवल सड़े-गले आम मिले बल्कि उन आमों के अंदर कीड़े भी आम कुतरते नज़र आए. पुलिस ने मौके से लगभग 2025 किलोग्राम खराब आम ज़ब्त किये. इन आमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही 230 ग्राम तैयार रस को भी पूरी तरह नष्ट करा गया.

वीडियो देखें-

नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत में लगभाग 1 करोड़ स्ट्रीट वेंडर जूस, खाना या अन्य सामान बेचते हैं. इसी बात से ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है की भारत में लोग बाहर बना खाना पीना कितना पसंद करते हैं. बाहर खुले में मिलने वाले जूस सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं.

बाजार में मिलने वाले आम के जूस में होने वाली मिलावट से बचने के लिए आप घर पर ही ताज़ा सुरक्षित और फ्रेश जूस तैयार कर सकते हैं. 

घर पर आम का जूस बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Mango juice At Home)

  • पके आम- 2 (माध्यम आकर के)
  • चीनी- 2-3 बड़े चम्मच (इच्छानुसार)
  • ठंडा दूध या पानी- 1 से 1.5 कप
  • बर्फ के टुकड़े- 4-5 
  • इलाइची पाउडर- 1 चुटकी (वैकल्पिक)

आम का जूस बनाने की विधि- (How To Make Mango Juice At Home)

  1. सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें. उसके बाद आम का छिलका चाकू की मदद से हटा लें और आम का छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गुठली अलग कर लें.
  2. इसके बाद एक मिक्सी में आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें और ब्लेंड करें. इसमें 1 कप ठंडा दूध या पानी मिलाएं और फिर से एक बार ब्लेंड करें.
  3. अब आपका जूस तैयार है, इसे ताज़ा सर्व करें या फ्रिज में रख दें. इसे आप 2-3 दिन तक जब मन चाहे पी सकते हैं.

घर पर बना ये जूस हेल्दी और पीने के लिए बिलकुल सुरक्षित होता है जिससे आप जल्दी बीमार पड़ने से बचे सकेंगे.

यह भी पढ़ें- बाजार वाला प्रोटीन पाउडर जाएं भूल, घर पर बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर, जिम जाने वाले जरूर करें यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Home Made Mango Juice, Raid At Mehsana's Juice Center In Gujarat, Food Department Raids Patidar Juice Center In Mehsana Gujarat, Gujarat Mein Juice Center Mein Pakde Gae 2025 Kilo Sade Gale Aur Kide Wale Aam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com