विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2016

मिजोरम में दी डेंगू ने दस्तक, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया

मिजोरम में दी डेंगू ने दस्तक, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया
आइजोल: मिजोरम में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति कोलकाता से आइजोल पहुंचा था। मिजोरम स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आइजोल के पास लेंगपुई हवाईअड्डे पर डेंगू जांच केंद्र स्थापित किया गया है। हवाईअड्डे पर कोलकाता से आया एक व्यक्ति डेंगू से संक्रमित पाया गया। आइजोल सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।"

पश्विम बंगाल और पड़ोसी असम में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लेंगपुई हवाईअड्डे पर डेंगू जांच केंद्र बना रहेगा।

अधिकारी ने साथ ही कहा कि पड़ोसी राज्य मणिपुर में जापानी एंसेफेलाइटिस फैलने की खबरें सामने आने के बाद मिजोरम स्वास्थ्य विभाग ने रोग के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

अधिकारी ने कहा कि आवासीय इमारतों के साथ ही पशुपालन क्षेत्रों में लार्वा रोधी स्प्रे किया जा रहा है।

मिजोरम में अब तक जापानी एंसेफेलाइटिस का कोई मामला सामने नहीं आया है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dengue, First Case, Mizoram, डेंगू, पहला मामला, मिज़ोरम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com