Thepla For Weight Loss: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए तोंद से परेशान हैं और उसे कम करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं तो आप अपने ब्रेकफास्ट में कुछ बदलाव कर सकते हैं. दरअसल फूडी लोगों के लिए डाइट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. क्योंकि वो भूखे नहीं रह सकते. अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो आप खा-पीकर भी वजन को कम कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप ब्रेकफास्ट में एड कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं गुजरात के पॉपुलर फूड थेपला की. थेपला एक गुजराती डिश है. इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. थेपला में आप विंटर इस्पेशल मेथी को एड कर सकते हैं. इससे ये और ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट बनेगा. तो चलिए बिना देरी रेसिपी पर चलते हैं.
नाश्ते में कैसे बनाएं थेपला- How To Make Thepla Recipe At Home:
सामग्री-
- बेसन
- गेहूं या रागी का आटा
- तेल या घी
- हरी मिर्च का पेस्ट
- चाट मसाला
- चीनी
- दही
- स्वादानुसार नमक
ये भी पढ़ें- डायबिटीज के हैं मरीज तो नाश्ते में खाएं इस चीज से बनी इडली, शुगर लेवल भी रहेगा कंट्रोल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

विधि-
- नाश्ते में थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा निकाल लें.
- अब गेहूं के आटे में दही, चीनी, नमक, चाट मसाला और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
- रोटी बनाने जैसा आटा तैयार करने के बाद इसे कुछ देर के लिए रेस्ट दें.
- अब आटे को छोटे-छोटे पीसेस में लेकर रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें.
- इन रोटियों को हल्के गर्म तवे पर दोनों तरह से अच्छी तरह से सेंक लें.
- थेपला को सेंकते हुए आप इस पर घी या तेल जैसे पराठे बनाने में लगते हैं लगा सकते हैं.
- थेपला बनकर तैयार है आप इसे चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं