How To Make Phalsa or Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों (Summer season) के दिनों में गर्म हवा से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड (Body Hydration) रखना बेहद जरूरी हो जाता है. शरीर से निकलने वाले जरूरत से ज्यादा पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में अधिक मात्रा में लिक्विड लेना जरूरी हो जाता है. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर (Kunal Kapur) गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक रेसिपी लेकर आए हैं जो शरीर की टेम्प्रेचर को कम करने में मददगार है और टेस्ट में भी मजेदार है. शेफ कुणाल ने फालसा बेर का शरबत की रेसिपी शेयर की है, जो गुणों का खजाना माना जाता है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
यहां देखें फालसा का शरबत बनाने का आसान तरीका
फालसा का शरबत रेसिपी (falsa sharbat recipe)
फालसा बेर की सभी टहनियों को निकाल कर साफ कर लें. अब इसे ठंडे पानी में धो लें और किसी परात में निकाल कर रख दें. अब इसमें नमक, चीनी, काला नमक और काली मिर्च पाउडर (Black papper) डाल लें. अब इन बेरियों को अपने हाथों से फिर किसी मैशर से अच्छी तरह से मसल लें. कुछ देर मसलने के बाद इसे करीब घंटे भर के लिए धूप में रख दें.
अब फिर से दबा कर बेरियों से गूदा निकालने के लिए निचोड़ लें. इसमें ठंडा पानी मिलाएं और बेरीज को फिर से मसल लें. अब इसके रस को छलनी की मदद से छान लें और बचे हुए बीज और गूदे को छलनी में अच्छे से दबा-दबा कर इनका रस निकालें.
बीजों को बाहर कर दें. अब बेरीज के रस को गिलास में डालें और सर्व करें. गर्मियों के दिन के लिए ये शरबत बेहद फायदेमंद है, ये आपके शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेशन बनाए रखने में मददगार है.
फूड की और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं