विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2025

सुबह खाली पेट इलायची पानी पीने से ये बीमारियां होती हैं दूर?

Elaichi Water Benefits: सुबह खाली पेट इलायची पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसका सेवन कई बीमारियो में फायदेमंद होता है.

सुबह खाली पेट इलायची पानी पीने से ये बीमारियां होती हैं दूर?
Elaichi Water Benefits: इलायची का पानी पीने के फायदे.

Elaichi Water Benefits: भारतीय किचन में पाए जाने वाले मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम बात करेंगे इलायची की जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है. लेकिम क्या आप जानते हैं कि हरी इलायची कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है. इसका सेवन कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आप रोजाना खाली पेट इलायची पानी का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद होता है. आप इसका सेवन पानी में उबालकर कर सकते हैं. यह न सिर्फ वजन कम करने में प्रभावी हो सकता है, बल्कि कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी असरदार है. आइए जानते हैं खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

शुगर करें कंट्रोल

सुबह खाली पेट इलायची पानी का सेवन आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इस पानी में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को मेनटेन रखने में मदद कर डायबिटीज में होने वाली दिक्क्तों से राहत दिला सकता है. 

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी को बूस्ट कर खांसी-जुकाम की छुट्टी करता है अदरक, पीरियड्स पेन में भी असरदार

वेट लॉस 

सुबह खाली पेट इलायची का सेवन आपके वजन को कम करने के साथ ही शरीर में जमा चर्बी को कम करने में भी मदद करता है. ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जो शरीर में फैट जमा होने से बचाता है.

बेहतर पाचन तंत्र

जिन लोगों को पाचन तंत्र की समस्या रहती है उनके लिए भी सुबह खाली पेट इलायची पानी का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. इस पानी में माए जाने वाले एंजाइम्स पाचन क्रिया को तेज करता है. जिसे गैस, अपच और एसिडिटी की परेशानी को कम करने में मदद मिलती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elaichi Water, Elaichi Water Drinking Benefits 15 Days, Elaichi Ka Pani Pine Ke Fayde, Which Disease Is Cured By Drinking Elaichi Pani, Elaichi Ka Pani Kaise Banaye, Cardamom Water Benefits, Cardamom Water Is Good For This Disease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com