विज्ञापन

Eid 2026 Recipe: ईद की दावत पर बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज, कम मेहनत के हो जाएगा फटाफट काम

Eid 2026 Recipe: आप भी घर पर ईद की पार्टी रख रहे हैं और कुछ आसान सी झटपट बनाने वाली रेसिपीज खोज रहे हैं तो यहां हम कुछ ईजी टू मेक रेसिपीज लेकर आए हैं, जो आप बड़ी ही कम मेहनत में झटपट तैयार कर लेंगे.

Eid 2026 Recipe: ईद की दावत पर बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज, कम मेहनत के हो जाएगा फटाफट काम
Eid 2026 Recipe: ईद पार्टी के लिए क्विक रेसिपी.

Eid 2026 Recipe: कल यानी 21 मार्च को देश भर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ईद एक महीने के रमजान के बाद मनाई जाती है. आखिरी रोजे के बाद चांद का दीदार कर ईद का त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. ईद के दिन घर पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं. वेज-नॉन वेज हर तरह के व्यंजन इस दिन तैयार किए जाते हैं. ट्रेडिशनल डिशेज में सेवई और बिरयानी तो बनती ही है इसके साथ ही दूसरे भी लजीज पकवान बनाए जाते हैं. आप भी घर पर ईद की पार्टी रख रहे हैं और कुछ आसान सी झटपट बनाने वाली रेसिपीज खोज रहे हैं तो यहां हम कुछ ईजी टू मेक रेसिपीज लेकर आए हैं, जो आप बड़ी ही कम मेहनत में झटपट तैयार कर लेंगे.

ईद पर झटपट बनाएं ये 4 रेसिपीज (4 Quick and easy Recipes for Eid 2026)

ये भी पढ़ें: Haleem Recipe For Eid: ईद पर बनाएं शाही हलीम, हर निवाले में मिलेगा दमदार स्वाद

मसाला कीमा

एक कड़ाही या गहरे पैन में तेल गर्म करें. जीरा डालें और 1 मिनट तक या जब तक जीरा चटकना बंद न कर दे, तब तक भूनें. प्याज डालें और उन्हें हल्का सुनहरा रंग आने तक, लगभग 5 मिनट तक भूनें. लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें. धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न होने लगे. मसाले में मीट डालें और भूरा होने तक भूनें. जलने से बचाने के लिए इसे बार-बार चलाते रहें, लगभग 5 से 7 मिनट तक. टमाटर डालें, चलाएं और नरम होने तक पकाएं. आंच बंद कर दें, नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाने के लिए चलाएं. कटे हुए हरे धनिये से सजाएं और गरमा गरम परोसें.

पनीर भुर्जी

कड़ाही गर्म करें इसमें सरसों का तेल डालें. अब जीरा डालें. कटे हुए प्याज डाल कर भूनें. इसमें कटे हुए टमाटर डालें, साथ में नमक डाल लें ताकि टमाटर गल जाए. अब जीरा, धनिया, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डाल कर भूनें. अब पनीर को क्रश कर डालें. ऊपर से धनिए से सजाएं और सर्व करें.

पनीर काठी रोल

पनीर को क्यूब्स में काट कर इसमें मसाले, दही और तेल डाल कर मेरिनेट करें. अब तेल गर्म करके उसमें पनीर डालें और भूनें. इसमें पतले कटे प्याज और शिमला मिर्च डालें. 5-6 मिनट पकने दें. ऊपर से हरा धनिया डालें.

मैदा में दो चम्मच तेल डाल कर नरम गूंद लें. अब लच्छा पराठा सेंक लें. इस पराठे में पनीर की स्टफिंग डालें. ऊपर से प्याज, चीली सॉस, मेयोनीज, चाट मसाला, खीरा आदि डालें और रोल को रैप करके सर्व करें.

हरा-भरा कबाब

आलू-मटर को उबाल कर मैश कर लें. पालक को ब्लांच कर लें और बारीक काट लें. सभी को एक साथ मिक्स कर लें. इसमे आप ब्रोकली को भी मिक्स कर सकते हैं. मसाले, अदरक-मिर्च पेस्ट, नमक और चाट मसाला डालें. बाइडिंग के लिए बेसन डालें और सूखा मिश्रण तैयार करें. कबाब का शेप दें और इसे बेक कर लें. आप इसे पैन पर शैलो या डीप फ्राई भी कर सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com