विज्ञापन

अंडे का मसालेदार अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

उबले अंडों का ऐसा चटपटा अचार, जिसके आगे चिकन-मटन भी लगेंगे फीके.

अंडे का मसालेदार अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं अंडे का अचार.
NDTV

Egg Pickle Recipe: अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं और हर दिन कुछ नया, चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. रोज़-रोज़ वही उबले अंडे (Boiled Eggs), ऑमलेट या भुर्जी खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं. अगर आप भी अंडे से कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको उबले अंडे के अचार की रेसिपी बता रहे हैं. 

​यह अचार खाने में जितना लजीज होता है, इसे बनाना उतना ही आसान है. इसमें लहसुन, टमाटर और तिल के तेल का जो देसी तड़का लगता है, वो आपके मुंह का स्वाद बदल देगा. इसे आप पराठे, रोटी या चावल के साथ पेयर कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं अंडे का अचार- (How To Make Eggs Pickle)

सामग्री-

  • ​उबले हुए अंडे 
  • ​सूखी लाल मिर्च 
  • ​टमाटर 
  • ​लहसुन 
  • ​लाल मिर्च पाउडर 
  • ​काली मिर्च पाउडर 
  • ​हल्दी पाउडर 
  • ​हरा धनिया 
  • ​तिल का तेल 
  • ​स्वादानुसार नमक

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें 5 सूखी लाल मिर्च डालें और खुशबू आने तक अच्छे से फ्राई कर लें. फिर इन्हें निकाल लें.
  2. ​अब उसी तेल में 4 टमाटरों को हल्का सा तल लें. इसके बाद टमाटरों के छिलके उतारकर अलग रख लें. 
  3. इसके बाद उसी बचे हुए तेल में 7 से 8 लहसुन की कलियां डालकर फ्राई कर लें.
  4. अब एक सिलबट्टे या ओखली में भुनी हुई लाल मिर्च, तला हुआ लहसुन और स्वादानुसार नमक डालकर एकदम बारीक कूट लें.
  5. ​जब लहसुन-मिर्च अच्छे से पिस जाए, तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया और तले हुए टमाटर डालें. इन्हें भी अच्छी तरह कूटकर मिला लें.
  6. इस पेस्ट में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लें.
  7. ​अब इस मसालेदार मिक्सर में अपने उबले और कटे हुए अंडे डाल दें. सबसे आखिर में ऊपर से गरम-गरम तिल का तेल डालें और सब कुछ हल्के हाथों से मिला लें.
  8. ​आपका बेहद टेस्टी और मसालेदार अंडे का अचार बनकर तैयार है. 

ये भी पढ़ें-  दही और चावल के आटे से बनती है तमिलनाडु की ये फेमस डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Recipe, Achar Recipe, Pickle Recipe, Ande Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com