विज्ञापन

IND vs SL: जायसवाल के गले पड़ गया यह शॉट, आंकड़ों ने खोली पोल, ढूंढना होगा जल्द ही इलाज

दूसरी पारी जायसवाल के पास पहली पारी में केएल राहुल की गलती से रन आउट होने की कड़वी यादों को मिटाने का अच्छा मौका था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया

IND vs SL: जायसवाल के गले पड़ गया यह शॉट, आंकड़ों ने खोली पोल, ढूंढना होगा जल्द ही इलाज
IND vs SL: जायसवाल ने दूसरी पारी में अच्छा मौका गंवा दिया
Source: PTI

India vs Sri Lanka: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अगर पहली पारी में केएल राहुल की गलती से रन आउट आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में वह उस कट शॉट के लपेटे में एक बार फिर से आउट हो गए, जिसने उन्हें पिछले काफी लंबे समय से अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है. वास्तव में कट शॉट जायसवाल के लिए बड़ी समस्या बन गया है. कभी वह शॉट खेलने की सही पोजीशन में नहीं होते, तो कभी दूर से खेलते हैं. उन्हें परेशानी में कट ही नहीं, बल्कि लेट कट और अपर कट भी डाला है. और आंकड़े इस पर पूरी मुहर लगा रहे हैं. 

पिछले साल इंग्लैंड का पहला दौरा

इस दौरे में जायसवाल ने कट शॉट के जरिए 170 गेंदों पर 293 रन बटोरे. और दौरान वह चार बार आउट हुए. जायसवाल का कट के खिलाप 73.25 का औसत और 172.35 का स्ट्राइक रेट बताता है कि उन्हें यह शॉट खेलना कितना पसंद है. वहीं, इस दौरे में उनका गलत शॉट का चयन 31.1 % का रहा. 

साल 2025 के बाद से घरेलू सीजन

बहरहाल, पिछले साल के बाद से भारतीय जमीं पर घरेलू दौरे में कट शॉट के साथ उनका रिश्ता कमजोर होता गया. तब से अभी तक जायसवाल कट शॉट पर 27 गेंदों पर 47 रन बनाए, लेकिन वह चार बार आउट हुए. इससे कट शॉट पर उनका औसत 11.75 पर सिमट गया. और फॉल्स यानी गलत शॉट का चयन भी 48.1 % पर पहुंच गया. इसमें अपर कट और लेट कट भी शामिल हैं. 

इस वजह से फंस रहे जायसवाल

कई बार देखा गया कि जायसवाल तब शॉट खेलते हैं, जब कट के लिए पर्याप्त जगह नहीं रहती. और अगर जगह रहती है, गेंद नीचे रहने पर बल्ले से बीचो-बीच नहीं आती, वगैरह-वगैरह. यशस्वी को इन दिनों शॉट खेलने के लिए सही जगह में आने की समस्या ज्यादा दिख रही है. वहीं, अक्सर वह दूर से भी शॉट खेलने चले जाते हैं, या गेंद को जरूरत से ज्यादा कवर कर लेते हैं. कट के लिए तय लाइन से आगे निकल जाना भी समस्या को और बढ़ा देता है. बहरहाल,  नेट पर काम करके समाधान हासिल किया जा जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Sri Lanka, India, India Vs Sri Lanka 2026/27, West Indies Vs Sri Lanka 06/25/2026 Wisl06252026270363, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com