कई बार लोगों के दिमाग में एक सवाल उठता है कि अंडा सही है या खराब है, ये कैसे पता करें. अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके काम आ सकती है. नीचे कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से आप आसानी से खराब अंडे का पता लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो ट्रिक्स.
फ्लोट टेस्ट
अंडे को एक पानी के गिलास में डालकर देखें. अगर डूब जाता है, तो मान लें अंडा ताजा है. वहीं, अगर अंडा ऊपर की ओर तैरे तो हो सकता है कि वो खराब हो चुका है.

स्मेल से पहचानें
अंडा बनाने से पहले तोड़कर देखें. अगर उसमें से नेचुरल खुशबू आए, तो समझ जाएं कि वो फ्रेश है और अगर गंदी बदबू आए तो हो सकता है वो खराब हो चुका है.

छिलके से देखें
ताजा अंडा थोड़ा खुरदुरा होता है. वहीं पुराना अंडा चिकना और चमकदार होता है. आप इसके छिलके को देखकर भी अंडा ताजा है या पुराना है इसका पता लगा सकते हैं.

आवाज से पता लगाएं
अंडे को अपने कान के पास लेकर जाएं और हिलाकर देखें. अगर अंडे से कोई आवाज नहीं आए, तो समझ जाएं कि वो फ्रेश है. वहीं पुराने अंडे से आवाज आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं